Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम विदेश भ्रष्टाचार पर एक्शन : रिश्वतखोरी में दोषी करार, च…
चीन
चीन
विदेश

भ्रष्टाचार पर एक्शन : रिश्वतखोरी में दोषी करार, चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को मौत की सजा

भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व रक्षा मंत्रियों Wei Fenghe और Li Shangfu को ‘सस्पेंडेड डेथ सेंटेंस’ सुनाई है। सैन्य अदालत ने वेई को रिश्वत लेने और ली को रिश्वत लेने-देने का दोषी पाया। दोनों की संपत्ति जब्त कर राजनीतिक अधिकार भी खत्म कर दिए गए। यह कदम Xi Jinping की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का बड़ा हिस्सा माना जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 May 2026, 04:31 PM · अपडेट: 11 May 2026, 04:33 PM
चीन
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Corruption Crackdown: इस देश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पूर्व रक्षा मंत्रियों Wei Fenghe और Li Shangfu को मौत की सजा सुनाई गई है। China ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने दो पूर्व रक्षा मंत्रियों Wei Fenghe और Li Shangfu को सख्त सजा सुनाई है। चीन की सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक सैन्य अदालत ने दोनों नेताओं को ‘सस्पेंडेड डेथ सेंटेंस’ यानी स्थगित मौत की सजा दी है।

दो साल तक टली फांसी

अदालत के फैसले के अनुसार दोनों नेताओं को मौत की सजा सुनाई गई है, लेकिन इसे दो साल के लिए स्थगित रखा जाएगा। यदि इस अवधि में उनके खिलाफ कोई नया गंभीर अपराध सामने नहीं आता, तो सजा को आजीवन कारावास में बदला जा सकता है। हालांकि इसमें पैरोल या सजा में राहत की कोई संभावना नहीं रहेगी।

रिश्वत लेने और देने के आरोप साबित

सैन्य अदालत ने वेई फेंगहे को रिश्वत लेने का दोषी पाया, जबकि ली शांगफू पर रिश्वत लेने और देने दोनों के आरोप साबित हुए। हालांकि अदालत ने रिश्वत की रकम का खुलासा नहीं किया है। फैसले में दोनों नेताओं के राजनीतिक अधिकार आजीवन समाप्त करने और उनकी निजी संपत्ति जब्त करने का आदेश भी दिया गया है।

शी जिनपिंग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का बड़ा कदम

इस कार्रवाई को Xi Jinping की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम का अहम हिस्सा माना जा रहा है। वर्ष 2012 से चल रहे इस अभियान में चीन की सेना के कई वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल के वर्षों में जितने बड़े सैन्य अधिकारियों पर कार्रवाई हुई है, उतनी 20वीं सदी के युद्धकाल में भी नहीं हुई थी।

दोनों नेताओं पर पहले भी हुई थी कार्रवाई

वेई फेंगहे वर्ष 2018 से 2023 तक चीन के रक्षा मंत्री रहे थे। वहीं ली शांगफू मार्च 2023 से अक्टूबर 2023 तक इस पद पर रहे और चीन के सबसे कम समय तक पद संभालने वाले रक्षा मंत्री बने। दोनों नेताओं को जून 2024 में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। साथ ही उनके सैन्य पद और रैंक भी छीन लिए गए थे। इसके बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई थी।

चीन में रक्षा मंत्री की भूमिका अलग

चीन में रक्षा मंत्री की भूमिका अन्य देशों से अलग मानी जाती है। वहां यह पद मुख्य रूप से सैन्य कूटनीति से जुड़ा होता है, जबकि असली सैन्य नियंत्रण सेंट्रल मिलिट्री कमीशन के पास होता है, जिसकी अगुवाई राष्ट्रपति शी जिनपिंग करते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें