Tuesday, 03 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री CG Accident: नींद की झपकी से पलटा लोहे के तारों से भरा ट्रक, सुपेला फ्लाईओवर पर लगा जाम CG Crime News: आपसी विवाद में युवक पर चाकू से हमला, CCTV में कैद हुई घटना CG Health Department: आयुष्मान योजना में गड़बड़ी, रायपुर के SK Care Hospital पर एक साल का प्रतिबंध Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार Cattle Smuggling: ओडिशा ले जाए जा रहे थे 6 गौवंश, पुलिस ने 19 वर्षीय युवक को पकड़ा CG Rajyotsav: रायपुर से नवा रायपुर तक अमित शाह का दौरा, राज्योत्सव में होंगे शामिल केंद्रीय गृह मंत्री
W 𝕏 f
होम › मंदिर हसौद थाने के सामने बस पलटी, 12 यात्री घायल
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग
राहत एवं बचाव कार्य में जुटी पुलिस और स्थानीय लोग
Featured

मंदिर हसौद थाने के सामने बस पलटी, 12 यात्री घायल

रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस मंदिर हसौद थाने के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और राहगीरों ने रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। बस हटाने के बाद यातायात बहाल कर दिया गया है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 25 Apr 2026, 07:55 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 03:45 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

राजधानी रायपुर में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रायपुर से महासमुंद जा रही एक यात्री बस मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में बस में सवार 12 यात्री घायल हो गए, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, बस क्रमांक CG 06 GK 6591 रायपुर से यात्रियों को लेकर महासमुंद की ओर जा रही थी। जैसे ही बस मंदिर हसौद थाना के सामने पहुंची, अचानक चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद बस तेज रफ्तार में डिवाइडर से टकराई और सड़क किनारे पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

पुलिस और राहगीरों ने मिलकर किया रेस्क्यू

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस के अंदर फंसे यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला गया और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मंदिर हसौद थाना पुलिस के अनुसार, घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है, हालांकि कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं।

यातायात हुआ बाधित, लंबा जाम लगा

बस के सड़क पर पलट जाने से रायपुर-महासमुंद मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो सकी।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि तेज रफ्तार या चालक की लापरवाही हादसे का कारण हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर रही है और बस ऑपरेटर से भी पूछताछ की जा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें