📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम रायपुर संभाग रायपुर कचना में हादसा : शटरिंग के काम में लगे मजद…
रायपुर संभाग

रायपुर कचना में हादसा : शटरिंग के काम में लगे मजदूर की दम घुटने से मौत

रायपुर के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन साइट पर मिट्टी धंसने से 32 वर्षीय कारपेंटर की मौत हो गई। गुड्डू रवि 8 फीट गहरे गड्ढे में शटरिंग का काम कर रहा था, तभी अचानक मिट्टी का ढेर उस पर गिर गया और वह जिंदा दफन हो गया।

मृतक के परिजन
मृतक के परिजन
कीर्तिमान डेस्क
06 Apr 2026, 12:13 PM
📍 रायपुर
बिल्डिंग निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक कारपेंटर की मौत हो गई। कंस्ट्रक्शन का काम कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट की साइट पर चल रहा है। यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम पर लगे थे।
वही गुड्डू रवि 8 फीट नीचे गड्ढे में शटरिंग के काम में लगा था, तभी मिट्टी का मलबा उस पर गिरा और वह वही जिंदा दफन हो गया, जिसमे उसकी दम घुटने से मौत हो गई।
मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। कारपेंटर झारखंड के गढ़वा जिले का रहने वाला था। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उन्हें बीमारी की सूचना दी गई थी, सच्चाई छिपाई गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 
अचानक मिट्‌टी धसने से हादसा 
पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, कचना इलाके में रहेजा प्रोजेक्ट साइट पर क्लब हाउस का निर्माण हो रहा है। शनिवार को यहां 2 दर्जन से ज्यादा मजदूर काम में लगे हुए थे।
कारपेंटर गुड्‌डू रवि (32) अपने साथियों के शटरिंग के काम के लिए नीचे खोदे गए गड्ढे में उतरा था। जो 8 फीट गहरा है। वह काम कर ही रहा था, उस दौरान एक अन्य साथी पानी पीने के लिए आगे बढ़ा, तभी अचानक मिट्‌टी का ढेर गुड्‌डू पर गिर गया और वो जिंदा दफन हो गया।
साथी कर्मचारियों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी।
शव लेने पहुचे रायपुर 
मृतक का शव लेने रायपुर पहुंचे भाई पुलेंदर कुमार ने बताया कि, एक महीने पहले बड़ा भाई गुड्डू रवि काम के लिए रायपुर आया हुआ था। संतोष कुमार नाम के ठेकेदार के साथ वह काम में लगा था।
शनिवार दोपहर उससे बात भी हुई थी। शाम चार बजे जब वो दुकान में था, तो गुड्‌डू के फोन से दोबारा कॉल आया। कॉल करने वाले शख्स ने बताया कि भाई की तबीयत अचानक खराब हो गई है। रायपुर आ जाओ।
परिजनों के साथ जब रायपुर के मेकाहारा पहुंचा तो भाई मृत हालत में मिला। मेकाहारा में लोकल ठेकेदार मिला, जिसने बताया कि मिट्‌टी के ढेर के नीचे वो दब गया था। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दोषियों पर होगी कार्रवाई
इस घटना के बाद घटनास्थल के बाहर बिल्डर के कर्मचारी तैनात कर दिए गए थे। जहां मीडिया की इंट्री पर बैन लगा दिया गया था। खम्हारी प्रभारी आईपीएस मान्सी नानाभाई साकुरे ने बताया कि, हादसे की जानकारी मिलने पर मौके पर जाकर जांच और मर्ग कायम करके पीएम के लिए भेजा है।
पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की जांच की जाएगी। जो भी व्यक्ति दोषी होगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पत्नी हुई बदहवास 
मृतक के परिजनों ने बताया, कि गुडड् रवि की तीन बेटियां है। एक बेटी पांच साल की, दूसरी तीन साल और तीसरी नौ महीने की है। गुड्‌डू की मौत की जानकारी मिलने पर पत्नी माया देवी बदहवास है। परिजनों ने मामले में ठोस कार्रवाई की मांग की है।
घटना का संक्षेप
  • रायपुर के कचना इलाके में एक निर्माणाधीन प्रोजेक्ट साइट पर हादसा हुआ।
  • 32 वर्षीय कारपेंटर गुड्डू रवि 8 फीट गहरे गड्ढे में शटरिंग का काम कर रहा था।
  • अचानक मिट्टी धंसने से वह मलबे में दब गया और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
  • मौके पर मौजूद मजदूरों ने उसे निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?