Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद विश्व रेडक्रॉस दिवस : 500 स्टीकर के जरिए चला जनजा…
विश्व रेडक्रॉस दिवस पखवाड़ा
विश्व रेडक्रॉस दिवस पखवाड़ा
महासमुंद

विश्व रेडक्रॉस दिवस : 500 स्टीकर के जरिए चला जनजागरूकता अभियान

विश्व रेडक्रॉस दिवस 2026 के तहत महासमुंद जिला शाखा द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का सफल समापन हुआ। अभियान की शुरुआत विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर की गई। जिले में 500 स्टीकर के माध्यम से जनजागरूकता और सहयोग राशि संग्रहण का कार्य किया गया।

प्रकाशित: 22 May 2026, 05:47 PM · अपडेट: 28 May 2026, 02:48 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, छत्तीसगढ़ राज्य शाखा रायपुर के निर्देशानुसार विश्व रेडक्रॉस दिवस वर्ष 2026 के अवसर पर आयोजित “विश्व रेडक्रॉस दिवस पखवाड़ा” के अंतर्गत जिला शाखा महासमुंद द्वारा संचालित रेडक्रॉस स्टीकर अभियान का सफलतापूर्वक समापन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महासमुंद विधानसभा के विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर किया गया। इसके पश्चात माननीय कलेक्टर एवं पदेन अध्यक्ष भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी महासमुंद विनय कुमार लंगेह (आई.ए.एस.) को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर आवश्यक दिशा-निर्देश प्राप्त कर अभियान को आगे बढ़ाया गया।

राशि संग्रहण का कार्य

राज्य शाखा रायपुर से प्राप्त 500 नग रेडक्रॉस स्टीकर जिले के जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ शासकीय अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों को लगाकर रेडक्रॉस के मानवसेवी कार्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा सहयोग राशि संग्रहण का कार्य किया गया।
अभियान के दौरान भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा महासमुंद के सभापति संदीप दीवान, उपाध्यक्ष भूपेन्द्र राठौर, अभिषेक पाण्डेय, सहित कार्यकारिणी सदस्यों  एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. बसंत माहेश्वरी शासकीय जिला चिकित्सालय महासमुंद , आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी  एवं रेडक्रॉस राष्ट्रिय प्रशिक्षक डॉ यशवंत चंद्राकर को रेडक्रॉस स्टीकर लगाकर अभियान में सहभागिता प्रदान की गई।

मिला मागर्दर्शन

उक्त कार्यक्रम जिला रेडक्रॉस अधिकारी एवं राज्य प्रतिनिधि डॉ. अशोक गिरि गोस्वामी तथा जिला शिक्षा अधिकारी बी. एल. देवांगन एवं सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी अंजली बरमार के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन एवं नेतृत्व कार्यालय डाटा एंट्री ऑपरेटर सह कार्यालय प्रभारी तेजलाल देवांगन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में जूनियर रेडक्रॉस से विकासखंड सचिव किरण पटेल एवं परसराम सिन्हा, रेडक्रॉस प्रभारी यशोदा दीवान, कार्यालय सहायक द्वारिका प्रसाद  सिन्हा तथा जूनियर रेडक्रॉस स्वयंसेवक समीना धुनिया एवं गीता यादव की विशेष सहभागिता रही।
अभियान के समापन अवसर पर रेडक्रॉस पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मानवता, सेवा, सहयोग एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें