📅 Thursday, 14 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप छतमार गिरोह का भंडाफोड़ : राजनांदगांव पुलिस ने जेल से खींच निकाला मास्टरमाइंड रील का शौक : दोस्त बनाता रहा रील और नदी में समा गया युवक, कोरबा में दिल दहला देने वाला हादसा शिविर में विवाद : 16 पंचायतों का बड़ा फैसला, तहसीलदार को हटाने तक आंदोलन की चेतावनी गांजा तस्करी : आम के ट्रे में छिपाकर ले जा रहा था करोड़ों का गांजा, जशपुर पुलिस ने पकड़ी बड़ी खेप हादसा : मिट्टी में दबकर 3 मजदूरों की मौत, जांच के बाद कार्रवाई तेज भड़की आग : गतौरा स्टेशन के पास कोयला लदी मालगाड़ी में लगी आग, मचा हड़कंप
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना सख्त निर्देश : टीकाकरण, कुपोषण और लंबित भुगतान पर…
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक
सरकारी सूचना

सख्त निर्देश : टीकाकरण, कुपोषण और लंबित भुगतान पर अधिकारियों को 7 दिन की डेडलाइन

महासमुंद में स्वास्थ्य विभाग की वार्षिक समीक्षा बैठक में विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। सीएमएचओ डॉ. आई. नागेश्वर राव ने अधिकारियों को आरसीएच और यू-विन पोर्टल में शत-प्रतिशत अपडेट सुनिश्चित करने, लंबित भुगतानों का 7 दिनों में निराकरण करने तथा कुपोषित बच्चों की पहचान और उपचार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
14 May 2026, 06:10 PM
📍 रायपुर

महासमुंद जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय महासमुंद में विभागीय वार्षिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने की। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजनाओं की हुई समीक्षा

बैठक में मातृ स्वास्थ्य, परिवार नियोजन, नियमित टीकाकरण, राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम, कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, सिकल सेल, एनीमिया मुक्त भारत, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण, राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, टेली परामर्श और डायलिसिस सेवाओं सहित कई योजनाओं की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गई।

लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश

समीक्षा के दौरान अधिकारियों को आरसीएच पोर्टल में शत-प्रतिशत एंट्री सुनिश्चित करने तथा यू-विन पोर्टल पर सभी टीकाकरण सत्रों की नियमित ऑनलाइन अपडेटिंग करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि टीकाकरण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

लंबित भुगतानों के लिए 7 दिन की समय सीमा

बैठक में विभिन्न योजनाओं से संबंधित लंबित भुगतानों का निराकरण अधिकतम 7 दिनों के भीतर करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों से कहा गया कि भुगतान संबंधी लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाया जाए, ताकि योजनाओं का संचालन प्रभावित न हो।

पहचान और उपचार पर जोर

पोषण पुनर्वास केंद्रों में गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें भर्ती कराने और समुचित उपचार उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया। मैदानी स्वास्थ्य अमले को निर्देशित किया गया कि वे कुपोषण प्रभावित बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित करें और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएं।

स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

सीएमएचओ डॉ. राव ने कहा कि जिले में संचालित सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन शासन की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को नियमित मॉनिटरिंग, समयबद्ध रिपोर्टिंग तथा आम लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जिम्मेदारी और गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. गुप्ता, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी.पी. सिंह, डॉ. छत्रपाल चंद्राकर, जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीलू धृतलहरे सहित सभी विकासखंडों के खंड चिकित्सा अधिकारी, कार्यक्रम प्रबंधक, लेखा प्रबंधक एवं विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें