Wednesday, 14 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस Chhattisgarh Crime: 1.80 लाख रुपए में बच्चे का सौदा, मां समेत 5 आरोपी गिरफ्तार Cow Head Case: गोवंश से जुड़ी घटना पर प्रदर्शन, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग Crime News: तखतपुर में लगातार चोरी से दहशत, तीन दिन में दो दुकानों में वारदात Elephant News: शाम ढलते ही पक्के मकानों और स्कूलों में शरण लेने को मजबूर ग्रामीण, 12 से अधिक हाथियों का खौफ Constable Death News: सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक का मिला शव, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार Durg University News: विश्वविद्यालय में मिलेंगे पढ़ाई के नए विकल्प AI, कृषि और रक्षा अध्ययन पर फोकस
W 𝕏 f
होम › धमतरी › सट्टे का भंडाफोड़ : मोबाइल ऐप और UPI से बेटिंग कर…
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी की गिरफ्तारी
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा मामले में आरोपी की गिरफ्तारी
धमतरी

सट्टे का भंडाफोड़ : मोबाइल ऐप और UPI से बेटिंग करा रहा आरोपी गिरफ्तार

धमतरी पुलिस ने आईपीएल क्रिकेट मैचों पर मोबाइल ऐप, यूपीआई ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन लिंक के जरिए सट्टा संचालित कर रहे एक आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी संदीप ओटवानी उर्फ जागरा ऑनलाइन आईडी के माध्यम से हार-जीत के दांव लगवा रहा था और डिजिटल माध्यम से पैसे का लेनदेन कर रहा था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 May 2026, 06:15 PM · अपडेट: 05 Oct 2026, 08:57 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मोबाइल एप, यूपीआई ट्रांजेक्शन और ऑनलाइन लिंक के जरिए आईपीएल मैच में हार-जीत का खेल चला रहे एक और सटोरिए को धमतरी पुलिस ने धर दबोचा है। रेलवे स्टेशन के पास बैठकर खुलेआम ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहा आरोपी पुलिस की घेराबंदी में ऐसा फंसा कि मोबाइल से लेकर डिजिटल लेनदेन तक के सारे राज सामने आ गए। एसपी सूरज सिंह परिहार के सख्त निर्देशों के बाद जिलेभर में जुआ, सट्टा और ऑनलाइन आईपीएल बेटिंग के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोल बाजार इलाके के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन से ऑनलाइन सट्टा खिलवा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को मोबाइल पर लाइव दांव लगवाते रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान और पूछताछ में खुलासा

पूछताछ में आरोपी की पहचान संदीप ओटवानी उर्फ जागरा पिता स्व. जोधाराम ओटवानी उम्र 40 वर्ष निवासी सिंधी धर्मशाला के सामने आमापारा धमतरी के रूप में हुई। आरोपी ने खुलासा किया कि वह ALL PANNALE Exch नामक ऑनलाइन लिंक और मोबाइल एप के जरिए आईपीएल क्रिकेट मैचों में हार-जीत का दांव लगवा रहा था।जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन आईडी और पासवर्ड के जरिए सट्टेबाजी चला रहा था और फोन-पे व यूपीआई माध्यम से रकम ट्रांसफर कर रहा था। आरोपी ने खुद कबूला कि उसने ऑनलाइन सट्टे के लिए 49 हजार 990 रुपए ट्रांसफर किए थे।

पुलिस की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने उसके कब्जे से वन प्लस 11 मोबाइल फोन, जियो और एयरटेल सिम कार्ड सहित डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं। मामले में धारा 7(1) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।धमतरी पुलिस का साफ संदेश है—ऑनलाइन सट्टे की दुनिया भले मोबाइल स्क्रीन में छिपी हो, लेकिन कानून की नजर अब हर डिजिटल दांव तक पहुंच चुकी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें