Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार एक्शन : मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ दुर्ग पुलिस सख्त, युवक पर 5 हजार जुर्माना मुरैना में दावों की खुली पोल : दलदल लांघकर कलेक्ट्रेट पहुंचे नौनिहाल, कैलारस में 3 महीने में ही उखड़ी सड़क रायपुर में गूंजेगी शिक्षकों की आवाज : आज विधानसभा घेराव की तैयारी पूरी, DEO को सौंपा ज्ञापन हाईप्रोफाइल जुआ : पुलिस की रेड में 12 गिरफ्तार, 20 लाख से ज्यादा का माल जब्त, 4 फरार बड़ा एक्शन : अंतर्राज्यीय पारधी गैंग सहित तीन शातिर चोर गिरोह बेनकाब, लाखों के सोने-चांदी के साथ 12 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम अतिथि सबके भीतर राम के जरिए महंत पोखनदास ने दिया आध्यात…
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक ललित मानिकपुरी ने सबके भीतर राम को रेखांकित किया
वरिष्ठ पत्रकार और लेखक ललित मानिकपुरी ने सबके भीतर राम को रेखांकित किया
अतिथि

सबके भीतर राम के जरिए महंत पोखनदास ने दिया आध्यात्मिक चेतना और मानवीय संवेदनाओं को सुदृढ़ करने का संदेश

सबके भीतर राम का मूल संदेश यह है कि परमात्मा हर व्यक्ति के भीतर विद्यमान है और नाम-स्मरण के माध्यम से उसे अनुभव किया जा सकता है। कविताओं में भक्ति, आंतरिक शुद्धता और जीवन की सच्चाई को सरल भाषा में व्यक्त किया गया है।

डॉ. नीरज गजेंद्र
डॉ. नीरज गजेंद्र
09 Apr 2026, 07:08 PM
छत्तीसगढ़

महंत पोखनदास मानिकपुरी जी के काव्य संग्रह सबके भीतर राम के अध्ययन से एक गहन आध्यात्मिक और सामाजिक संवेदना को महसूस करने का अवसर प्राप्त हुआमानिकपुरी जी ने संत कबीरदास के प्रभाव से प्रेरित होकर गुरु महिमा, जीवन-दर्शन और मानवीय मूल्यों की व्याख्या की है। प्रारंभ में कबीर के दोहों के माध्यम से गुरु के महत्व को रेखांकित किया गया है, जो जीवन को दिशा देने वाले तत्व के रूप में उभरते हैं।

काव्य संग्रह में महंत जी अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से बताते हैं कि कैसे बचपन से ही कबीर के विचारों ने उनके जीवन को प्रभावित किया। आगे चलकर महंत विश्रांत बाबू जी के व्यक्तित्व और कृतित्व से उनका परिचय हुआ, जिनकी सरलता, सहजता और गहन आध्यात्मिक दृष्टि ने उन्हें अत्यंत प्रभावित किया। बाबू जी की रचनाओं में ईश्वर, गुरु, समाज सुधार, प्रेम और करुणा जैसे विषयों की गहरी छाप दिखाई देती है।

पुस्तक ‘सबके भीतर राम’ का मूल संदेश यह है कि परमात्मा हर व्यक्ति के भीतर विद्यमान है और नाम-स्मरण के माध्यम से उसे अनुभव किया जा सकता है। कविताओं में भक्ति, आंतरिक शुद्धता और जीवन की सच्चाई को सरल भाषा में व्यक्त किया गया है। “स्वांस-स्वांस में नाम सुमर ले” जैसे पद मानव को निरंतर ईश्वर-स्मरण की ओर प्रेरित करते हैं।

स्पष्ट है कि मन की कुटिलता ही सभी समस्याओं की जड़ है, और सरलता, सत्य एवं भक्ति से ही जीवन का कल्याण संभव है। कुल मिलाकर यह कृति आध्यात्मिक चेतना जगाने के साथ सामाजिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को भी सुदृढ़ करने का संदेश देती है। किताब उपलब्ध कराने के लिए वरिष्ठ पत्रकार और लेखक प्रिय ललित मानिकपुरी का सादर आभार।

 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें