Wednesday, 15 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड अवैध खनन पर वार : सीएम हेल्पलाइन की शिकायत से रेत-गिट्टी परिवहन पर शिकंजा, खनिज विभाग ने पकड़े 6 ट्रैक्टर पर्यटकों की लापरवाही : तीरथगढ़ जलप्रपात में बढ़ा पानी, नियम तोड़ने वाले पर्यटकों को रोकने पर हुआ विवाद दिल्ली लक्ष्मी योजना: महिलाओं को मिलेंगे 2500 रुपये, रक्षाबंधन पर होगी शुरुआत ममूरा अग्निकांड : ई-बाइक की चिंगारी से मची तबाही, नोएडा में दो लोगों की मौत रफ्तार का कहर : टैंकर की टक्कर से मासूम भाई-बहन की दर्दनाक मौत अंधविश्वास : गड़े धन के लालच में कारोबारी की हत्या नदी किनारे दफन मिला शव, नरबलि हत्याकांड
W 𝕏 f
होम दुर्ग सहकारी बैंक : दुर्ग बैंक ने 207 करोड़ का ऋण बांटा…
AI Photo
AI Photo
दुर्ग

सहकारी बैंक : दुर्ग बैंक ने 207 करोड़ का ऋण बांटा, पिछले साल से 72 करोड़ ज्यादा वितरण

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग ने खरीफ 2026 में किसानों को राहत देते हुए अब तक 32,558 किसानों को 207 करोड़ रुपए से अधिक का नगद ऋण वितरित किया है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 72 करोड़ 45 लाख रुपए ज्यादा है। सबसे अधिक ऋण वितरण बालोद जिले में हुआ, जहां 16,901 किसानों को 86.90 करोड़ रुपए मिले। बेमेतरा में 80.23 करोड़ और दुर्ग जिले में 39.87 करोड़ रुपए का ऋण बांटा गया।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
09 May 2026, 01:05 PM
दुर्ग

खरीफ सीजन शुरू होते ही जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक दुर्ग ने किसानों को राहत देने के लिए ऋण वितरण तेज कर दिया है। बैंक ने इस साल अब तक 32 हजार 558 किसानों को 207 करोड़ रुपए से ज्यादा का नगद ऋण बांट दिया है। खास बात यह है कि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 72 करोड़ 45 लाख रुपए अधिक है।

पिछले खरीफ सीजन 2025 में इसी अवधि तक किसानों को 134 करोड़ 57 लाख रुपए का ऋण दिया गया था, लेकिन इस बार बैंक ने रिकॉर्ड तेजी दिखाते हुए किसानों तक बड़ी राशि पहुंचाई है। इससे बालोद, बेमेतरा और दुर्ग जिले के किसानों को खेती-किसानी की तैयारी में राहत मिली है।

जानकारी के मुताबिक खरीफ 2026 के लिए बैंक को कुल 1595 करोड़ रुपए ऋण वितरण का लक्ष्य मिला है। इसमें 1116 करोड़ 50 लाख रुपए नगद ऋण और 478 करोड़ 50 लाख रुपए सामग्री वितरण शामिल है। अब तक कुल लक्ष्य का करीब 13 प्रतिशत ऋण किसानों तक पहुंचाया जा चुका है।

बालोद जिले के किसानों को सबसे ज्यादा फायदा

तीनों जिलों में सबसे ज्यादा ऋण वितरण बालोद जिले में हुआ है। यहां 16 हजार 901 किसानों को 86 करोड़ 90 लाख 72 हजार रुपए का नगद ऋण दिया गया। पिछले साल इसी अवधि में यहां 39 करोड़ 8 लाख रुपए का ऋण बांटा गया था। यानी इस बार करीब 48 करोड़ रुपए ज्यादा किसानों तक पहुंचे हैं।

बेमेतरा में 80 करोड़ से ज्यादा ऋण

बेमेतरा जिले में अब तक 11 हजार 658 किसानों को 80 करोड़ 23 लाख रुपए का नगद ऋण दिया गया है। यह पिछले साल की तुलना में 16 करोड़ 63 लाख रुपए ज्यादा है। समय पर ऋण मिलने से किसान बीज, खाद और खेती की दूसरी जरूरतें आसानी से पूरी कर पा रहे हैं।

दुर्ग जिले में भी बढ़ा ऋण वितरण

दुर्ग जिले में 3 हजार 999 किसानों को अब तक 39 करोड़ 87 लाख रुपए का नगद ऋण मिला है। पिछले साल इसी तारीख तक यहां 31 करोड़ 87 लाख रुपए का वितरण हुआ था। यानी इस बार यहां भी करीब 8 करोड़ रुपए ज्यादा ऋण दिया गया है। सहकारी बैंक प्रबंधन का कहना है कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए समितियों और शाखाओं में लगातार ऋण वितरण किया जा रहा है, ताकि खेती का काम बिना रुकावट चलता रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें