प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर खल्लारी विधानसभा के भाजपा जनों ने ऐतिहासिक स्वर्णिम युग बताएं स्थानीय दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर मोदी जी के स्वस्थ दीर्घायु होने की कामना की एवं मोदी को बधाई संदेश प्रेषित किया। उक्त बातें अलका चंद्राकर भाजपा विधानसभा प्रत्याशी 2023 एवं स्वतंत्र निदेशक इस्पात मंत्रालय ने की।
अलका ने कहा कि मोदी के 12 वर्ष गरीब कल्याण सुशासन महिला सशक्तिकरण युवा शक्ति को समर्पित रहा है एवं एक गरीब परिवार से निकलकर मोदी ने देश के सबसे बड़े लोकतांत्रिक पद पर पहुंचकर गांव, गरीब, युवा, किसान, मजदूर, महिला, उद्यमी सबकी पीड़ा को संवेदनशीलता के साथ समझा एवं योजनाएं तैयार की प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, स्वच्छता मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गरीब कल्याण, अन्न योजना, आयुष्मान भारत योजना, डिजिटल इंडिया स्टार्टअप, लखपति दीदी योजना, सुकन्या समृद्धि योजना आदि योजनाएं धरातल पर लागू की एवं करोड़ भारतीयों का आशा विश्वास का केंद्र बने।
विकास की ओर अग्रसर
सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ अंत्योदय के मूल मंत्र की भावना को आत्मसात किये मोदी ने गरीबी हटाई कांग्रेस की तरह नारा नहीं दिया जनजाति समाज के भारत के सर्वोच्च पद पर द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित किये है पीएम जनमन धरती आबा योजना की शुरुआत की आज छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी के तहत विष्णु देव सरकार भी मोदी के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए विकास की ओर अग्रसर है। मोदी एक भारत के ही लीडर नहीं वरन एक वैश्विक लीडर के रूप में भी अपनी पहचान बनाई है आज 33 देशों ने अपने देश के सर्वोच्च सम्मान से मोदी को सम्मानित कर यह जता दिया कि मोदी भारत को एक महा शक्ति के रूप में मजबूत कर रहे हैं।