Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय 6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान स…
ग्वालियर गोलीकांड
ग्वालियर गोलीकांड
राष्ट्रीय

6 घंटे के भीतर ताबड़तोड़ 3 वारदातें, शराब दुकान से लेकर थीम रोड तक गोलियों की गूंज, दहशत में शहरवासी

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में महज 6 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शराब दुकान पर मुफ्त शराब नहीं मिलने से लेकर सट्टे के पैसों के विवाद तक बदमाशों ने खुलेआम फायरिंग की। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

प्रकाशित: 30 Jul 2026, 09:21 AM · अपडेट: 17 Sep 2026, 06:47 PM
ग्वालियर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में बेखौफ अपराधियों का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए बेखौफ बदमाशों ने महज 6 घंटे के भीतर तीन अलग-अलग जगहों पर गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। दिनदहाड़े और भरे बाजार में हुई इन वारदातों से शहर में दहशत का माहौल है। खुलेआम हुई इस गुंडागर्दी के CCTV फुटेज भी सामने आए हैं, जो शहर में पुलिस गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।

मुफ्त की शराब न मिलने पर दिनदहाड़े चलाई गोली 

दिन की पहली वारदात मुरार थाना क्षेत्र के बड़ागांव में दोपहर करीब 3:00 बजे सामने आई। यहाँ एक शराब दुकान पर बाइक से तीन बदमाश पहुँचे और सेल्समैन से मुफ्त में शराब मांगने लगे। जब सेल्समैन ने मना कर दिया, तो आरोपी धमकी देते हुए चले गए। लेकिन कुछ ही देर बाद बदमाश दोबारा लौटे और बाइक पर बैठे-बैठे ही कट्टे से दुकान पर सीधे फायर ठोंक दिया। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के इलाके में भगदड़ मच गई। पुलिस जांच के अनुसार, मुख्य आरोपी की पहचान सैफ अली खान के रूप में हुई है। पुलिस उसकी और उसके साथियों की धरपकड़ में जुटी है।

हॉकर्स जोन में कट्टा लहराते पहुंचे गुंडे, दनादन दागीं गोलियां 

मुरार इलाके में ही दूसरी सनसनीखेज वारदात रात 9:00 बजे हॉकर्स जोन के पास घटी। यहाँ भरे बाजार में स्थित एक शराब दुकान के बाहर चार नकाबपोश बदमाश आ धमके। इनमें से दो बदमाशों के हाथों में कट्टे थे। आरोपियों ने बिना किसी खौफ के सरेराह 3 से 4 राउंड हवाई फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से पूरे बाजार में अफरा-तफरी मच गई और डर के मारे आसपास के दुकानदारों ने आनन-फानन में अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए। हैरान करने वाली बात यह रही कि इतनी बड़ी घटना के बाद जब मुरार थाना प्रभारी मैना पटेल से संपर्क किया गया, तो उन्होंने घटना से साफ इनकार कर दिया।

सट्टे के पैसों को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले पत्थर और गोलियां 

अभी मुरार की वारदात की आग ठंडी भी नहीं हुई थी कि रात करीब 9:30 बजे कंपू क्षेत्र के कटोराताल स्थित थीम रोड पर दो गुटों के बीच खूनी झड़प हो गई। सीएसपी रोबिन जैन के मुताबिक, यह पूरा विवाद क्रिकेट सट्टे के पैसों के लेन-देन और पुरानी रंजिश से जुड़ा है। घटना के दौरान एक पक्ष से पुलकित शर्मा और रामचंद्र गुर्जर मौजूद थे, जबकि दूसरे पक्ष से हरवीर रावत, साकेत पाठक और हिस्ट्रीशीटर अपराधी देव परमार आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद पुलकित ने अपने अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया, जिसके बाद दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और 3 से 4 राउंड गोलियां चलीं। उपद्रवियों ने यहाँ खड़ी एक कार में भी जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस जांच में हिस्ट्रीशीटर देव परमार द्वारा गोली चलाने की पुष्टि हुई है।

SSP बोले- सलाखों के पीछे होंगे आरोपी

शहर में एक के बाद एक हुई इन वारदातों पर ग्वालियर SSP धर्मवीर सिंह ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने बताया:

"शहर में हुई गोलीबारी की सभी घटनाओं को गंभीरता से लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। बदमाशों को जल्द से जल्द दबोचने के लिए स्थानीय पुलिस टीमों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच को भी काम पर लगा दिया गया है। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे।"

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें