Tuesday, 30 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज खुलासा : मजदूरी को लेकर बढ़ा विवाद, पांच मजदूरों ने मिलकर की मालिक की हत्या आरोपी गिरफ्तार वॉटरफॉल हादसा : युवक गहरी खाई में गिरा सेल्फी बनी जानलेवा! आस्था पर वार : बजरंगबली मंदिर से 30 तोले का मुकुट चोरी, लोगों में भारी आक्रोश नकली खाद-बीज पर सख्ती : पत्थलगांव में 3 दुकानें सील दो दर्जन से अधिक नमूने जांच के लिए भेजे डर का साया : नाबालिग का पीछा कर देता था एसिड अटैक और हत्या की धमकी, आरोपी हिरासत में आरोप : क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पिता, शैलेश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस ट्रेलर से भीषण टक…
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा
यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : बस ट्रेलर से भीषण टक्कर में 4 की मौत, 25 घायल

यमुना एक्सप्रेसवे पर मथुरा के राया थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के एक डबल डेकर वोल्वो बस ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को मथुरा जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

कीर्तिमान न्यूज
30 Jun 2026, 08:39 AM
मथुरा
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला। थाना राया इलाके में माइलस्टोन 112 और 113 के बीच एक डबल डेकर वोल्वो बस और ट्रेलर के बीच इतनी जोरदार भिड़ंत हुई कि मौके पर ही चीख-पुकार मच गई। 
इस दर्दनाक हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 से 25 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 3:35 बजे हुआ। 'गोला बस सर्विस' की वोल्वो बस यात्रियों को लेकर जा रही थी, जिसमें करीब 65 लोग सवार थे। 
भारी पुलिस बल तैनात

ट्रेलर से टकराई बस 

अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे, तभी अचानक बस आगे चल रहे एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की भयावहता को देखते हुए राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सीओ महावन और थाना प्रभारी राया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात को संभालते हुए तुरंत SDRF और फायर सर्विस की टीमों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। 

फंसे हुए यात्रियों को निकाला बाहर 

टीमों ने कटर की मदद से बस के मलबे को हटाकर फंसे हुए यात्रियों को बाहर निकाला। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायल पुलिस प्रशासन ने एम्बुलेंस की मदद से सभी 20-25 घायलों को तुरंत इलाज के लिए मथुरा जिला अस्पताल भिजवाया है। इनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे में जान गंवाने वाले चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

मौके पर पुलिस बल तैनात

पुलिस फिलहाल उनकी शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लगे लंबे जाम को खुलवाने और यातायात को सामान्य करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और राहत कार्य लगातार जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें