Monday, 17 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भारी भगदड़, 7 मह…
— विज्ञापन —
अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसा
अशोकधाम मंदिर भगदड़ हादसा
🔴 BREAKING राष्ट्रीय Featured

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में मची भारी भगदड़, 7 महिलाओं की दर्दनाक मौत

बिहार के लखीसराय स्थित अशोकधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार को जलाभिषेक के लिए उमड़ी भारी भीड़ के बीच भगदड़ मच गई। हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार बिजली के खंभे से करंट फैलने की अफवाह के बाद श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मची, जिससे बैरिकेडिंग टूट गई और कई लोग भीड़ में दब गए।

कीर्तिमान न्यूज
17 Aug 2026, 09:00 AM
बिहार
सावन के तीसरे सोमवार को जहाँ एक तरफ देशभर के शिव मंदिरों में 'हर-हर महादेव' की गूंज है, वहीं दूसरी तरफ बिहार के लखीसराय से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यहाँ के प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे शिवभक्तों के बीच अचानक भगदड़ मच गई। इस खौफनाक हादसे में 7 महिलाओं की कुचलकर मौत हो गई है, जबकि भारी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों का यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। 

करंट की अफवाह बनी वजह  

आस्था के बीच अचानक मची चीख-पुकार ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना अशोकधाम स्टेशन से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते पर घटी। बताया जा रहा है कि बीती रात इस रास्ते पर एक बिजली का खंभा तार समेत गिर गया था। सोमवार की सुबह जब कतार में करीब 50 हजार से ज्यादा श्रद्धालु अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक यह अफवाह फैल गई कि गिरे हुए पोल से पानी और जमीन में करंट दौड़ रहा है। 

घायलों को उपचार के लिए ले जाते 
रास्ते में लगी बैरिकेडिंग 

एक अफवाह ने पल भर में पूरे माहौल को दहशत में बदल दिया। करंट फैलने की बात सुनते ही वहां मौजूद हजारों लोगों में मौत का खौफ बैठ गया और जान बचाने के लिए लोग बदहवास होकर इधर-उधर भागने लगे। बेकाबू भीड़ के अचानक पड़े इस दबाव से रास्ते में लगी बैरिकेडिंग टूट गई। भागने की इस आपाधापी में लोग एक-दूसरे के ऊपर गिरते चले गए। जो लोग नीचे गिरे, उन्हें संभलने या उठने का मौका ही नहीं मिला और वे अनियंत्रित भीड़ के पैरों तले कुचले गए। इसी वजह से ज्यादातर लोगों की जान गई है। 

अभी तक सात लोगों की मौत की खबर 

घटना की भनक लगते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। लखीसराय के SDPO शिवम कुमार ने हालात की जानकारी देते हुए बताया, "अभी तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। शुरुआती तौर पर यही पता चला है कि बिजली का एक खंभा गिरने और लोगों के करंट की चपेट में आने की आशंका से यह भगदड़ वाली स्थिति बनी। फिलहाल हम मामले की पूरी जांच-पड़ताल कर रहे हैं, जिसके बाद ही असली वजह साफ हो सकेगी।" 

घायलों को अस्पतालाें में कराया भर्ती 

वहीं, घटना के वक्त वहां मौजूद रहे लखीसराय के डीएम ने बताया कि वह खुद रात 3:30 बजे से मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे थे। उन्होंने कहा, "सुबह करीब 6:30 बजे अचानक से भीड़ का दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया। खेत की तरफ लगी बैरिकेडिंग टूटने के कारण लोग संतुलन खो बैठे और एक-दूसरे के ऊपर गिर गए।" फिलहाल घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और प्रशासन भीड़ को नियंत्रित करने में जुटा है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें