Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद ना…
पन्ना सिमरिया में नाले से मिला युवक का शव
पन्ना सिमरिया में नाले से मिला युवक का शव
राष्ट्रीय

मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां मछली पकड़ने के दौरान नाले में आए तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक बह गया। घटना के बाद लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन दो दिन बाद उसका शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नाले से बरामद किया जा सका।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 04:33 PM · अपडेट: 30 Sep 2026, 07:13 AM
पन्ना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के सिमरिया क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां मछली पकड़ने के दौरान नाले में आए तेज बहाव की चपेट में आने से एक युवक बह गया। घटना के बाद लगातार रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन दो दिन बाद उसका शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नाले से बरामद किया जा सका। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

दोस्तों के साथ मछली पकड़ने गया था युवक

जानकारी के अनुसार, सिमरिया निवासी जीतेंद्र रैकवार (37) पिता कुड्डू रैकवार 14 अगस्त की रात अपने कुछ दोस्तों के साथ स्थानीय नाले में मछली पकड़ने गया था। इसी दौरान अचानक नाले में पानी का बहाव तेज हो गया और जीतेंद्र उसकी चपेट में आकर बह गया। घटना के बाद साथ मौजूद लोगों ने इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। 

SDERF की टीम ने चलाया अभियान

घटना की जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन और होमगार्ड की SDERF टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की। 15 अगस्त को पूरे दिन चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद जीतेंद्र का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद टीम ने अगले दिन सुबह दोबारा तलाश अभियान शुरू किया।

तीन किलोमीटर दूर नाले में मिला शव

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर नाले से जीतेंद्र का शव बरामद किया। शव मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने पंचनामा कार्रवाई पूरी की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिजनों में पसरा मातम

इस रेस्क्यू अभियान में सीसी सत्यपाल जैन, प्रेमलाल प्रजापति, कुलदीप बिलोहा, ब्रजेन्द्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, उदित प्रकाश और उपेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवक की मौत की खबर से परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें