Saturday, 24 Oct 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › रायपुर › A major gift: New Raipur में NMIMS का KG से PG कै…
NMIMS Nava Raipur: Education from KG to PG (Image Source: AI Genrated)
NMIMS Nava Raipur: Education from KG to PG (Image Source: AI Genrated)
रायपुर Featured

A major gift: New Raipur में NMIMS का KG से PG कैंपस, छत्तीसगढ़ शिक्षा क्षेत्र को मिलेगी नई पहचान

A major gift: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब छत्तीसगढ़ में अपना विस्तृत कैंपस स्थापित करने जा रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।

रोशनी पटेल | कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Sep 2026, 06:39 PM · अपडेट: 22 Oct 2026, 12:54 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
A Major Gift: छत्तीसगढ़ के शिक्षा क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। देश के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में शामिल नरसी मोंजी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (NMIMS) अब छत्तीसगढ़ में अपना विस्तृत कैंपस स्थापित करने जा रहा है। इसकी जानकारी प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बताया कि नवा रायपुर में NMIMS का कंप्लीट कैंपस विकसित किया जाएगा। इस कैंपस में नर्सरी से लेकर स्कूल शिक्षा, स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर तक की पढ़ाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मैनेजमेंट और अन्य उच्च शिक्षा पाठ्यक्रम भी संचालित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह कैंपस प्रदेश के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए नई संभावनाएं उपलब्ध कराएगा और छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाने में मदद करेगा। 

छत्तीसगढ़ को कैंपस दिलाने के लिए हुए लगातार प्रयास

ओपी चौधरी ने बताया कि NMIMS को छत्तीसगढ़ लाने के लिए लंबे समय से प्रयास किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्थान के पास देश के कई राज्यों और शहरों से विकल्प मौजूद थे, लेकिन प्रदेश सरकार ने लगातार प्रयास कर छत्तीसगढ़ को प्राथमिकता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि अब नवा रायपुर में ऐसा शैक्षणिक परिसर विकसित होने जा रहा है, जहां स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी।

प्रदेश में बढ़ रहा राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों का विस्तार

वित्त मंत्री ने कहा कि पहले छत्तीसगढ़ को लेकर यह धारणा थी कि यहां बड़े राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों की कमी है। उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि जब उन्होंने 12वीं कक्षा पूरी की थी, तब प्रदेश में ऐसे संस्थानों की संख्या काफी सीमित थी। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में छत्तीसगढ़ में कई प्रतिष्ठित संस्थानों का विस्तार हुआ है। रायपुर में आईआईआईएम, एम्स और एनआईटी जैसे संस्थानों की मौजूदगी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया है।

NMIMS कैंपस को बताया छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि

ओपी चौधरी ने NMIMS के KG से PG तक के कैंपस को छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे बदलाव और विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि आने वाले समय में यह कैंपस विद्यार्थियों के लिए बेहतर अवसरों का केंद्र बनेगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें