Sunday, 31 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप नशा : युवाओं का भविष्य और समाज की शांति दोनों संकट में कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.46 लाख नए घरों का लक्ष्य मिशन मोड में साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट इबोला अलर्ट : विदेश से लौटने वालों की होगी कड़ी जांच, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर सियासी उबाल : अभिषेक बनर्जी के बाद अब TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, सिर से बहा खून, भाजपा पर आरोप नशा : युवाओं का भविष्य और समाज की शांति दोनों संकट में कार्रवाई : रायपुर में 52 फल दुकानों पर छापा, भारी मात्रा में खराब फल जब्त आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.46 लाख नए घरों का लक्ष्य मिशन मोड में साइबर ठगी : नकली क्रिप्टो एक्सपर्ट बनकर ठगों ने उड़ाए 16 लाख, रायपुर पुलिस अलर्ट इबोला अलर्ट : विदेश से लौटने वालों की होगी कड़ी जांच, स्वास्थ्य विभाग हाई अलर्ट पर
W 𝕏 f
होम रायपुर आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.…
पीएम आवास योजना
पीएम आवास योजना
🔴 BREAKING रायपुर

आवास क्रांति : पीएम आवास योजना को मिली रफ्तार, 8.46 लाख नए घरों का लक्ष्य मिशन मोड में

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को नई गति मिली है। राज्य सरकार ने 2677.15 करोड़ रुपए की राशि जारी कर आवास निर्माण कार्यों को मिशन मोड में आगे बढ़ाया है। प्रदेश में प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के मकान बन रहे हैं और अब तक 10.60 लाख से ज्यादा आवास पूरे किए जा चुके हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
31 May 2026, 12:53 PM
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के क्रियान्वयन को अभूतपूर्व गति मिली है। राज्य सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवास निर्माण कार्यों को और तेज करने के लिए सभी जिलों को कुल 2677.15 करोड़ रुपए की केंद्रीय एवं राज्यांश राशि जारी की है। यह राशि एसएनए स्पर्श मॉड्यूल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से आवंटित की गई है, जिससे पात्र हितग्राहियों के आवास समयबद्ध रूप से पूरे किए जा सकें।

सरकारी व्यवस्था के अनुसार जारी की गई राशि सीधे सिस्टम के माध्यम से जिलों तक पहुंचाई जा रही है। इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार को रोकना और निर्माण कार्यों में गति लाना है। प्रशासन का दावा है कि इस व्यवस्था से लाभार्थियों को समय पर भुगतान और निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

राज्य में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रतिदिन 1600 से अधिक पक्के मकानों का निर्माण हो रहा है। पिछले ढाई वर्षों में 10.60 लाख से अधिक आवास पूर्ण किए जा चुके हैं। वर्ष 2025-26 में अकेले 6 लाख से अधिक मकान बनाकर छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है।

महिला स्व-सहायता समूहों की बड़ी भूमिका

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना के हर चरण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि महिला स्व-सहायता समूहों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। भवन निर्माण सामग्री की आपूर्ति से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से अब तक 10 हजार से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं, जिससे यह योजना महिला सशक्तीकरण का बड़ा माध्यम बन गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “हर गरीब को पक्का घर” के संकल्प को राज्य में तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। सरकार की प्राथमिकता है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित न रहे। उन्होंने इसे सम्मान, सुरक्षा और बेहतर भविष्य की नींव बताया।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी पहुंच रहा आवास लाभ

सरकार आत्मसमर्पित नक्सलियों और नक्सल प्रभावित परिवारों को भी आवास योजना से जोड़कर मुख्यधारा में लाने का प्रयास कर रही है। साथ ही, अब तक 1.5 लाख से अधिक आवासों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम विकसित किया जा चुका है, जिससे पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत 8,46,931 नए आवासों की स्वीकृति दी गई है। इनमें SECC-2011 सूची के 6,99,331 परिवार और आवास प्लस सूची के 1,47,600 परिवार शामिल हैं। राज्य सरकार इस लक्ष्य को मिशन मोड में प्रतिदिन 1600 से अधिक आवास निर्माण की गति से पूरा कर रही है।

महिला सशक्तीकरण

छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 लाख महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 8 लाख से अधिक महिलाएं इस श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
सरकारी सूचना विदेश राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
ग्लैमर
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें