Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Youth Death Case: नदी तट पर मिला युवक का शव, मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस CG News: ट्रेन की चपेट में आने से 13 वर्षीय मासूम की मौत, जांच में जुटी पुलिस Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Abinash Mishra: मछलीपालन योजनाओं में कम प्रगति पर…
Image Source: Keertiman
Image Source: Keertiman
राज्य सरकार

Abinash Mishra: मछलीपालन योजनाओं में कम प्रगति पर कलेक्टर सख्त, सहायक संचालक को कारण बताओ नोटिस

Abinash Mishra: मछलीपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं में निर्धारित लक्ष्यों के मुकाबले कम प्रगति मिलने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सहायक संचालक एम.एस. कमल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मत्स्य उत्पादन, मछलीपालक प्रशिक्षण, किसान क्रेडिट कार्ड और झींगा पालन सहायता योजना सहित कई योजनाओं में अपेक्षित उपलब्धि नहीं मिली

स
प्रकाशित: 18 Oct 2026, 04:34 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
धमतरी
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Abinash Mishra: जिले में मछलीपालन विभाग की विभिन्न योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध न्यून प्रगति तथा हितग्राहीमूलक योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित उपलब्धि नहीं होने पर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने सहायक संचालक, मछलीपालन एम.एस. कमल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर सभी बिंदुओं पर तथ्यात्मक एवं अभिलेखीय साक्ष्यों सहित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। दिनांक 28 अक्टूबर को कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक के लिए प्रस्तुत विभागीय प्रगति रिपोर्ट के अवलोकन में कई महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति असंतोषजनक पाई गई। 

मत्स्य उत्पादन से झींगा पालन तक, कई योजनाओं में लक्ष्य अधूरे

वित्तीय वर्ष 2026-27 में जिले के लिए निर्धारित 37,993.54 मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन लक्ष्य के विरुद्ध 21,277.37 मीट्रिक टन उत्पादन दर्ज किया गया है। इसी प्रकार मत्स्य कृषक प्रशिक्षण के निर्धारित 573 हितग्राहियों के लक्ष्य के विरुद्ध 395 हितग्राहियों को ही प्रशिक्षण दिया गया है। नोटिस में मत्स्य अंगुलिकाओं के संचयन में 700 इकाई के लक्ष्य के विरुद्ध 450 इकाई की उपलब्धि तथा झींगा पालन सहायता योजना में 50 इकाई के लक्ष्य के विरुद्ध शून्य उपलब्धि पर भी असंतोष व्यक्त किया गया है। 

किसान क्रेडिट कार्ड और एक्वा इंश्योरेंस योजनाओं में भी पिछड़ी प्रगति

वहीं, मत्स्य कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड से लाभान्वित करने के लिए निर्धारित 8,500 के लक्ष्य के विरुद्ध 1,053 प्रकरण प्रस्तुत और 516 प्रकरण स्वीकृत होना दर्शाया गया है। फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (FIDF) के अंतर्गत एक्वा इंश्योरेंस एवं अधोसंरचना निर्माण से संबंधित प्रकरणों में भी शून्य उपलब्धि पाई गई है। कलेक्टर ने योजनाओं की नियमित समीक्षा, लक्ष्यपूर्ति तथा पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने की दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए जाने पर नाराजगी व्यक्त की है। 

किसान क्रेडिट कार्ड और एक्वा इंश्योरेंस योजनाओं में भी पिछड़ी प्रगति

नोटिस में इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही एवं उदासीनता का प्रथम दृष्टया मामला मानते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम 3 के प्रावधानों के उल्लंघन के संबंध में विचारणीय बताया गया है। निर्धारित समय-सीमा में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्राप्त नहीं होने अथवा जवाब असंतोषजनक पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए उच्च कार्यालय को लेख किए जाने की चेतावनी दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें