Patwari Action: सरकारी काम में ढिलाई और आला अधिकारियों के आदेशों की अनदेखी करना राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भारी पड़ गया है। जिला प्रशासन ने सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। स्वामित्व अधिकार अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन कार्य में लगातार बरती जा रही लापरवाही को लेकर जिले के 114 पटवारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए गए हैं।
6 की सेवाएं समाप्त, 6 सस्पेंड
अनुविभागीय अधिकारियों (SDM) द्वारा की गई इस कार्रवाई के तहत कुल 6 पटवारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई हैं। इसके अलावा 6 अन्य पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, मामले में शामिल 102 पटवारियों को कारण बताओ (शो-कॉज) नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
इन्हें किया गया बर्खास्त:
प्रशासन ने जिन 6 पटवारियों की सेवाएं समाप्त की हैं, उनमें शामिल हैं:
प्रतिमा जमरे
अजय मुजालदे
राहुल सोलंकी
शुभम गोरे
महेश सोनी
विशाल गंगवाल
इन्हें किया गया निलंबित:
निलंबन की गाज जिन 6 पटवारियों पर गिरी है, उनके नाम इस प्रकार हैं:
मांगी लाल नरगावे
ललित बोरसे
अजीत अलावे
महेन्द्र यादव
करण कनेश
धरम सोलंकी
लगातार मिल रही थीं शिकायतें
सूत्रों के अनुसार, स्वामित्व योजना से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के निपटारे और रजिस्ट्री/पंजीयन से जुड़े कार्यों में पटवारियों की तरफ से लगातार ढिलाई बरती जा रही थी। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बार-बार दिशा-निर्देश दिए जाने के बावजूद काम की रफ्तार में कोई सुधार नहीं दिख रहा था। इसके बाद प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए यह संदेश दिया है कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।






