Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार रिहाई के बाद अक्रामक हुई CJP, सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए किडनैपिंग व कस्टोडियल टॉर्चर के आरोप Jamul Police: भिलाई में पांचवीं के छात्र की मौत, जामुल पुलिस जांच में जुटी CJP Protest: दिल्ली में गरमाई सियासत, सोमवार को सड़कों पर उतरेगा इंडिया गठबंधन, CJI से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल Durga Pandal Fire: नवीन मार्केट के दुर्गा पूजा पंडाल में लगी आग, आतिशबाजी की चिंगारी से मचा हड़कंप Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › हादसा : 7 महिला कर्मचारियों की मौत, 65 से अधिक प्…
सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से तिरुवल्लूर
सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से तिरुवल्लूर
राष्ट्रीय

हादसा : 7 महिला कर्मचारियों की मौत, 65 से अधिक प्रभावित, तिरुवल्लूर सीफूड फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से  हड़कंप

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले स्थित सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट फैक्ट्री में अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा हो गया। घटना में 7 महिला कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि 65 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और 9 गंभीर मरीजों को चेन्नई रेफर किया गया है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 21 Jun 2026, 07:30 PM · अपडेट: 03 Oct 2026, 05:48 AM
चेन्नई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में रविवार को एक सीफूड एक्सपोर्ट फैक्ट्री में हुए अमोनिया गैस रिसाव ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया है। सेंट पीटर्स पॉल सीफूड्स एक्सपोर्ट्स यूनिट में हुई इस घटना में अब तक 7 महिला कर्मचारियों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 65 से अधिक कर्मचारी प्रभावित हुए हैं। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है और 9 मरीजों को बेहतर इलाज के लिए चेन्नई रेफर किया गया है। हादसे के बाद फैक्ट्री परिसर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन, दमकल विभाग और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य के लिए अरक्कोनम स्थित एनडीआरएफ की चौथी बटालियन से 30 सदस्यीय विशेष टीम को तैनात किया गया, जिसने प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षित करने और राहत कार्य में सहयोग किया कर रहे है।

इलाज की व्यवस्था 

46 कर्मचारियों को वेल्स अस्पताल और 21 को वेंकटेश्वरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंभीर रूप से प्रभावित 9 मरीजों को चेन्नई के सरकारी स्टेनली मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि अधिकांश मरीजों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। प्रभावित कर्मचारियों में बड़ी संख्या 24 से 25 वर्ष आयु वर्ग की युवा महिलाओं की है।तमिलनाडु सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही सभी घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

जांच समिति गठित

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। सरकार ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है, जिसमें औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव तथा लोक स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त निदेशक शामिल हैं। समिति को 24 घंटे के भीतर अंतरिम रिपोर्ट और तीन दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है। 

सुरक्षा मानकों जांच

जांच में यह पता लगाया जाएगा कि गैस रिसाव किन परिस्थितियों में हुआ, फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं, और कहीं किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं हुई। मुख्यमंत्री ने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल तिरुवल्लूर पहुंचकर राहत एवं उपचार कार्यों की निगरानी करने के निर्देश भी दिए हैं।यह हादसा एक बार फिर औद्योगिक इकाइयों में सुरक्षा मानकों और रासायनिक पदार्थों के सुरक्षित प्रबंधन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें