Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर संभाग NH-53 पर हादसा टला : मालवाहक ट्रक, यात्री बस और ड…
NH-53 पर ट्रक-बस हादसा, डायल 112 वाहन क्षतिग्रस्त
NH-53 पर ट्रक-बस हादसा, डायल 112 वाहन क्षतिग्रस्त
रायपुर संभाग

NH-53 पर हादसा टला : मालवाहक ट्रक, यात्री बस और डायल 112 वाहन में भिड़ंत, सुरक्षित रहे यात्री

रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में NH-53 पर मालवाहक ट्रक, यात्री बस और डायल 112 वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए, लेकिन राहत की बात रही कि किसी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 15 Jul 2026, 05:12 PM · अपडेट: 01 Aug 2026, 05:24 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
नेशनल हाईवे-53 पर मंदिर हसौद थाना के सामने मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर, रायपुर जा रही यात्री बस और पुलिस की डायल 112 पेट्रोलिंग वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी यात्री या पुलिसकर्मी को गंभीर चोट नहीं आई।

लौट रही डायल 112 वाहन को कंटेनर ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, डायल 112 की टीम पलौद मोड़ की ओर से पेट्रोलिंग कर वापस मंदिर हसौद थाना लौट रही थी। इसी दौरान थाना के सामने हाईवे से वाहन मोड़ते समय पीछे से तेज गति से आ रहे एक भारी कंटेनर ने पुलिस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कंटेनर की रफ्तार काफी ज्यादा थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। टक्कर के बाद कंटेनर का संतुलन बिगड़ गया और पीछे चल रही किरण ट्रेवल्स की यात्री बस (CG 06 HB 9519) भी कंटेनर से जा भिड़ी। 

तीनों वाहनों को भारी नुकसान,मची अफरा-तफरी 

हादसे में डायल 112 वाहन का अगला और साइड हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वाहन का इंजन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं किरण ट्रेवल्स की बस का फ्रंट हिस्सा, बंपर और विंडशील्ड टूट गए। घटना के समय बस में यात्री मौजूद थे। अचानक हुई टक्कर से बस के अंदर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और चीख-पुकार की स्थिति बन गई। वहीं कंटेनर के पिछले हिस्से और बॉडी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

हादसे के बाद NH-53 पर लगा जाम 

हादसा मंदिर हसौद थाना के सामने होने के कारण पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना के बाद नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस टीम ने यात्रियों और वाहन चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाया गया और यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें