Sunday, 30 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राजनांदगांव हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलो…
आवारा कुत्तों द्वारा 5 वर्षीय बच्चे पर हमला
आवारा कुत्तों द्वारा 5 वर्षीय बच्चे पर हमला
राजनांदगांव

हादसा : खेलते बच्चे पर टूटा कुत्तों का झुंड, कॉलोनी में मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव स्थित सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में चार आवारा कुत्तों ने खेलते हुए 5 वर्षीय बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने उसे घेरकर गिराया और बुरी तरह नोंच लिया, जिससे बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का पूरा दृश्य कॉलोनी में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 05:06 PM
राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में गुरुवार शाम चार आवारा कुत्तों ने खेल रहे 5 वर्षीय बच्चे पर अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर जमीन पर गिरा दिया और उसे बेरहमी से घसीटते हुए कई जगह बुरी तरह नोंच डाला।

यह पूरी घटना कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसका वीडियो भी सामने आया है। फुटेज में देखा जा सकता है कि चार कुत्तों का झुंड बच्चे को दौड़ाकर घेर लेता है। बच्चा बचने के लिए भागता है, लेकिन एक कुत्ता उसे पैर से काटकर गिरा देता है। इसके बाद कुत्ते लगातार उस पर हमला करते रहते हैं।

स्थानीय शख्स ने बचाई जान

बच्चे की चीख-पुकार सुनकर एक स्थानीय व्यक्ति मौके पर पहुंचा और कुत्तों को भगाकर बच्चे की जान बचाई। यदि वह समय पर नहीं पहुंचता, तो घटना और भी गंभीर हो सकती थी। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके पैरों, जांघों और पीठ के निचले हिस्से पर गहरे जख्म और दांतों के निशान पाए गए हैं। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बच्चा शारीरिक चोटों के साथ-साथ मानसिक सदमे में भी है। घटना के बाद सनसिटी एनएक्स कॉलोनी में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में गुस्सा है और उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। अभिभावक अब अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं।

नगर निगम पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन नगर निगम का डॉग कैचिंग दल प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे ऐसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

लोगों का कहना है कि शहर के कई इलाकों और चौक-चौराहों पर आवारा कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते रहते हैं। 

इससे राहगीरों और बच्चों की सुरक्षा पर लगातार खतरा बना हुआ है। कॉलोनीवासियों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा कुत्तों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और इलाके में स्थायी समाधान किया जाए। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सहायता और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें