Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद हादसा : शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी की मौत …
शिवालिक स्टील प्लांट हादसा
शिवालिक स्टील प्लांट हादसा
महासमुंद

हादसा : शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी की मौत पर हंगामा, गेट पर शव रखकर परिजनों का प्रदर्शन

महासमुंद के बेलसोंडा स्थित शिवालिक स्टील प्लांट में कर्मचारी रमेश कुमार जांगड़े की मौत के बाद परिजनों ने शव गेट पर रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और लंबे समय तक काम कराने के आरोप लगाए। कंपनी ने मृतक की पत्नी को आजीवन वेतन और बच्चों की पढ़ाई का खर्च देने का लिखित आश्वासन दिया

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 07:47 PM · अपडेट: 31 Jul 2026, 03:36 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

बेलसोंडा स्थित शिवालिक इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत कर्मचारी की मौत के बाद बुधवार को प्लांट के बाहर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर सीधे कंपनी के मुख्य गेट पहुंचे और वहीं धरने पर बैठ गए। परिवार ने प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही, घटना की जानकारी छिपाने और लंबे समय तक काम कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए। मामला बढ़ता देख प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। देर शाम तहसीलदार की मौजूदगी में कंपनी प्रबंधन और मृतक के परिजनों के बीच लिखित सहमति बनी। समझौते के अनुसार मृतक की पत्नी को उनके सेवाकाल के बराबर आजीवन वेतन दिया जाएगा, व बच्चों की पढ़ाई का खर्च भी कंपनी उठाएगी।

17 साल से प्लांट में कार्यरत थे रमेश जांगड़े

ग्राम नांदगांव निवासी रमेश कुमार जांगड़े (50) करीब 17 वर्षों से शिवालिक स्टील प्लांट में नियमित कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। परिवार के अनुसार, 22 मार्च की रात रमेश नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान मेटल गलाने के काम में गर्म धातु के कण उनकी आंख में चले गए। परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद उनकी आंख में संक्रमण बढ़ता गया। बाद में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताएं बढ़ीं और उन्हें पैरालिसिस की समस्या भी हुई। करीब तीन महीने तक इलाज चलने के बाद 22 जून को उनकी मौत हो गई।

परिवार को सूचना दिए बिना इलाज कराने का आरोप

मृतक की पत्नी भानमती जांगड़े और भाई सनत जांगड़े ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने रमेश को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन परिवार को समय पर इसकी जानकारी नहीं दी गई। उनका कहना है कि दो दिनों तक उन्हें हादसे और इलाज की स्थिति के बारे में पता नहीं चल पाया। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि शुरुआती दिनों में रमेश का उचित इलाज नहीं कराया गया और उन्हें बार-बार काम पर लौटने के लिए कहा गया। हालत बिगड़ने पर 14 अप्रैल को उन्हें रायपुर के रामकृष्ण केयर अस्पताल ले जाया गया।

12 से 36 घंटे तक काम लेने का भी आरोप

परिवार ने कंपनी प्रबंधन पर कर्मचारियों की कमी के दौरान रमेश से लगातार 12 से 36 घंटे तक काम लेने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक, लंबे समय तक काम लेने के बावजूद उन्हें केवल आठ घंटे का भुगतान किया जाता था। हालांकि इन आरोपों पर कंपनी प्रबंधन की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

चार बच्चों की जिम्मेदारी को लेकर चिंतित परिवार

रमेश जांगड़े अपने पीछे पत्नी, तीन बेटियां और एक बेटा छोड़ गए हैं। परिजनों ने कहा कि घर के एकमात्र कमाने वाले सदस्य की मौत के बाद बच्चों की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। प्रदर्शन के दौरान परिवार ने उचित मुआवजा, जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई और बच्चों के भविष्य की सुरक्षा की मांग रखी।

पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ समझौता

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्लांट परिसर और मुख्य गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया। थाना प्रभारी राजीव नाहर के नेतृत्व में पुलिस टीम और महिला कमांडो भी मौके पर मौजूद रहे। तहसीलदार जुगल किशोर पटेल की मध्यस्थता में कंपनी प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत हुई। तहसीलदार के अनुसार, प्रबंधन ने मृतक की पत्नी को आजीवन वेतन देने और बच्चों की शिक्षा का खर्च उठाने का लिखित आश्वासन दिया है। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने पर सहमत हुए।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें