Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद हादसा : रोजगार की तलाश में आया था बसना, ट्रक ने ल…
सड़क हादसा
सड़क हादसा
महासमुंद

हादसा : रोजगार की तलाश में आया था बसना, ट्रक ने ली 55 वर्षीय व्यक्ति की जान

बसना नगर के गौरव पथ स्थित बस स्टैंड के सामने बुधवार रात ट्रक की चपेट में आने से ओडिशा निवासी 55 वर्षीय गणेश पुटेल की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक रोजगार की तलाश में बसना आया था। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Jul 2026, 09:51 AM · अपडेट: 10 Jul 2026, 09:41 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बसना नगर के गौरव पथ स्थित बस स्टैंड में बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने बुधवार रात हुई हृदयविदारक सड़क दुर्घटना ने पूरे नगर को स्तब्ध कर दिया। पदमपुर रोड से रायपुर की ओर जा रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे पैदल जा रहे व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मृतक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया और सड़क पर दूर-दूर तक खून व शरीर के अंग बिखर गए।
इस दर्दनाक मंजर को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। प्रारंभ में मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। बसना पुलिस द्वारा ओडिशा सहित आसपास के थानों में फोटो भेजने और सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान कराने के प्रयास के बाद मृतक की पहचान गणेश पुटेल (55 वर्ष), पिता नरहरी पुटेल, निवासी ग्राम कलंगापाली, थाना घासलेट, जिला बरगढ़ (ओडिशा) के रूप में हुई।

रोजगार की तलाश में आया था बसना

सूचना मिलते ही परिजन बसना पहुंच गए। पुलिस के अनुसार गणेश पुटेल पहले ओडिशा के किसी मुर्गी फार्म में मजदूरी का काम करता था। वह सोमवार को अपने गांव से काम की तलाश में बस से बसना आया था। बुधवार शाम वह खेमड़ा स्थित एक मुर्गी फार्म में रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचा, लेकिन वहां काम नहीं मिलने पर वापस बस स्टैंड लौट आया। रात में भोजन करने के बाद वह सड़क किनारे पैदल कहीं ठहरने के लिए जा रहा था। इसी दौरान कल रात लगभग 9:15 बजे पदमपुर रोड से रायपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजे 5371 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि वह कुछ दूरी तक घिसटता चला गया और उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटनास्थल पर मची अफरा-तफरी

दुर्घटना के बाद बस स्टैंड क्षेत्र में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही बसना पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क पर बिखरे शव के अंगों को एकत्र कर शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना भेजा। पहचान नहीं होने के कारण शव को अस्पताल के फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया था। बाद में आज उसके शव का पोस्टमार्टम कर शव को फ्रीजर में सुरक्षित किया गया था।
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक क्रमांक सीजी 06 जीजे 5371 को जब्त कर लिया है। चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाकर दुर्घटना कारित करने का अपराध दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है। बसना पुलिस मर्ग कायम करने के बाद अपराध क्रमांक 353/26 भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (1) के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना करने में जुटी हुई है। पुलिस दुर्घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें