Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम कोंडागांव हादसा : नाले में डूबने से दो चचेरे मासूम भाइयों क…
दो बच्चों की नाले में डूबकर मौत, गांव में मातम
दो बच्चों की नाले में डूबकर मौत, गांव में मातम
कोंडागांव

हादसा : नाले में डूबने से दो चचेरे मासूम भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम

फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में नाले में नहाने गए दो चचेरे भाइयों, 6 वर्षीय साजन पोयाम और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम, की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की। नाले किनारे कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने खोजबीन कर रात करीब 8 बजे दोनों के शव बाहर निकाले।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
19 Jun 2026, 03:10 PM
कोंडागांव

जिले के फरसगांव ब्लॉक के ग्राम कोटपाड में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। गांव के नाले में नहाने गए दो चचेरे मासूम भाइयों की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद से पूरे क्षेत्र में गमगीन माहौल है। जानकारी के अनुसार 6 वर्षीय साजन पोयाम (पिता केशव पोयाम) और 7 वर्षीय ऋषभ पोयाम (पिता तेजराज पोयाम) बुधवार को गांव के नाले के पास बने गहरे गड्ढे में नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूब गए।

देर शाम शुरू हुई तलाश

जब दोनों बच्चे देर शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। नाले के किनारे उनके कपड़े मिलने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत खोजबीन तेज कर दी। करीब रात 8 बजे ग्रामीणों ने दोनों बच्चों के शव पानी से बाहर निकाले, जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया।

पुलिस कार्रवाई और पोस्टमार्टम

घटना की सूचना मिलते ही बड़ेडोगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद गुरुवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और बाद में उन्हें अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़

यह हादसा दोनों परिवारों के लिए अपूरणीय क्षति बन गया है। ऋषभ अपने माता-पिता की इकलौती संतान था, जबकि साजन परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक बड़ी बहन है। साजन की मां पूर्णिमा पोयाम कोटपाड क्षेत्र की जनपद सदस्य हैं। एक ही परिवार के दो मासूमों की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है और हर आंख नम है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें