Monday, 31 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस Swine Flu Chhattisgarh: 10 नए मरीज मिले, जेल अधिकारी भी चपेट में, रायपुर और दुर्ग में बिगड़े हालात Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू Raipur CCTV cameras: 8 करोड़ के बकाए में बंद पड़े 100 से ज्यादा कैमरे, भगवान भरोसे राजधानी की सुरक्षा Strait of Hormuz: लहरों में फिर भड़का बारूद, अमेरिका ने ईरान के रॉकेट लॉन्चर उड़ाए Rahul Gandhi FIR: शुद्धिकरण यज्ञ बयान पर घिरे राहुल गांधी, FIR दर्ज, आज सड़क पर उतरेगी कांग्रेस
W 𝕏 f
होम गरियाबंद कार्रवाई : अवैध खाद से भरा मेटाडोर, 3 लाख से ज्या…
डीएपी खाद से भारे मेटा डोर जब्त
डीएपी खाद से भारे मेटा डोर जब्त
गरियाबंद

 कार्रवाई : अवैध खाद से भरा मेटाडोर, 3 लाख से ज्यादा का माल जब्त 

गरियाबंद जिले में अवैध रूप से रासायनिक खाद के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएपी खाद से भरे एक मेटाडोर को जब्त किया है। वाहन से कुल 280 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में खाद की अवैध तस्करी और कालाबाजारी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
25 Jun 2026, 03:21 PM
गरियाबंद

गरियाबंद जिले में अवैध रूप से रासायनिक खाद के परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीएपी खाद से भरे एक मेटाडोर को जब्त किया है। वाहन से कुल 280 बोरी डीएपी खाद बरामद की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताई जा रही है। इस कार्रवाई के बाद जिले में खाद की अवैध तस्करी और कालाबाजारी को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं।

मामला देवभोग थाना क्षेत्र का है। पुलिस टीम रात्रि गश्त पर थी, इसी दौरान संदेह के आधार पर एक मेटाडोर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। जांच के दौरान वाहन में बड़ी मात्रा में डीएपी खाद लदी मिली। दस्तावेजों की जांच और पूछताछ में परिवहन को लेकर कई मुश्किले आने पर पुलिस ने वाहन सहित 280 बोरी खाद जब्त कर ली। 

किसानों के हितों से जुड़ा है मामला

कृषि सीजन के दौरान डीएपी जैसी उर्वरकों की मांग सबसे अधिक रहती है। ऐसे समय में यदि खाद की अवैध जमाखोरी या कालाबाजारी होती है तो इसका सीधा असर किसानों पर पड़ता है। किसानों को या तो समय पर खाद नहीं मिल पाती या फिर उन्हें अधिक कीमत चुकानी पड़ती है। यही वजह है कि प्रशासन ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए लगातार निगरानी और कार्रवाई कर रहा है। 

खाद से भरे एक मेटाडोर 

चालक ने पूछताछ में किया अहम खुलासा

पूछताछ के दौरान वाहन चालक ने बताया कि वह आठ हजार रुपये किराए पर यह खेप लेकर जा रहा था। उसके अनुसार, उरमाल के एक लाइसेंसी खाद व्यापारी के कहने पर खाद को ओडिशा के सीनापाली से जांगड़ा पहुंचाया जा रहा था, जहां इसे एक मक्का कारोबारी को सौंपा जाना था। चालक के बयान के आधार पर पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

खाद की कमी के बीच बढ़ रही कालाबाजारी

जानकारों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात के कारण इस वर्ष रासायनिक खाद के उत्पादन और आपूर्ति पर असर पड़ा है। सरकारी स्तर पर खाद की उपलब्धता कम होने से बाजार में मांग बढ़ी है। इसी का फायदा उठाकर कुछ कारोबारी अधिक मुनाफा कमाने के उद्देश्य से नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध परिवहन और कालाबाजारी जैसी गतिविधियों में शामिल हो रहे हैं।  

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें