Friday, 14 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी 15 अगस्त से पहले बिलासपुर में सुरक्षा कड़ी, साउथ बिहार एक्सप्रेस से हथियार जब्त एंबुलेंस नहीं मिली तो, बेटी का शव गोद में लेकर निकला पिता, राहगीरों ने कराया ऑटो CSP समेत तीन पुलिसकर्मी आरोपों के घेरे में, करोड़ों की रिश्वत का ऑडियो वायरल कोरबा-कटघोरा मार्ग पर 4 घंटे लगा रहा जाम, एकलव्य विद्यालय के बच्चों ने फिर किया प्रदर्शन, कलेक्टर को बुलाने की मांग पर अड़े बैगाई-गुनियाई को लेकर हुआ विवाद, युवक की हत्या कर फंदे पर लटकाया शव अब प्री-पेड मीटर से चलेंगे नगरीय निकायों के सरकारी दफ्तर, सेवाएं बाधित हुई तो अधिकारियों की तय होगी जिम्मेदारी
W 𝕏 f
होम गरियाबंद 11 सड़कों में दरारें, पांच निर्माण कार्य अधूरे, स…
गरियाबंद में दरार वाली सीसी सड़क
गरियाबंद में दरार वाली सीसी सड़क
गरियाबंद

11 सड़कों में दरारें, पांच निर्माण कार्य अधूरे, सूचना बोर्ड नहीं होने से पारदर्शिता पर भी उठे सवाल

मंडी निधि से करीब 3.80 करोड़ रुपए की लागत से स्वीकृत सीसी सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। करीब 11 सड़कों में दरारें आने और पांच कार्य अधूरे होने की शिकायत है। कई निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड नहीं होने से पारदर्शिता और निगरानी को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Aug 2026, 01:31 PM
गरियाबंद

मंडी निधि से कराए जा रहे सीसी सड़क निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। वर्ष 2025 में बिंद्रानवागढ़ क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में कुल 22 सीसी सड़कों के निर्माण के लिए करीब 3 करोड़ 79 लाख 48 हजार रुपए की स्वीकृति दी गई थी। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित ठेका कंपनियों को अगस्त 2025 से कार्य आदेश जारी किए गए। इन कार्यों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों और स्थानीय लोगों के आवागमन को बेहतर बनाना था, लेकिन कई स्थानों पर निर्माण पूरा होने के कुछ ही समय बाद सड़कों में दरारें आने की शिकायत सामने आई है। कुछ सड़कों का निर्माण पूरा बताया जा रहा है, जबकि कई जगह काम अब तक अधूरा है या शुरू ही नहीं हो सका है। पूर्ण हो चुकी बताई जा रही कई सीसी सड़कों में बड़ी-बड़ी दरारें दिखाई दे रही हैं।

धौराझोला सड़क में पड़ी दरारें

मूढ़गेल माल से धौराझोला जाने वाले मार्ग पर 351 मीटर लंबी सीसी सड़क का निर्माण मेसर्स आशीष यादव द्वारा करीब पांच महीने पहले कराया गया था। करीब 10 लाख 61 हजार रुपए की लागत से बनी इस सड़क में निर्माण के महज दो महीने बाद ही अलग-अलग स्थानों पर दरारें दिखाई देने लगीं। सड़क की मौजूदा स्थिति को लेकर ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं।

11 सड़कों में दरारें, पांच निर्माण कार्य अधूरे

जानकारी के अनुसार धौराझोला के अलावा खरीपथरा, तुहामेटा, आमदी और भरवामुड़ा सहित करीब 11 सड़क निर्माण कार्यों में दरारें आने की शिकायत है। वहीं छैल डोंगरी और गौहरापदर समेत करीब पांच सड़कों का निर्माण कार्य अधूरा बताया जा रहा है। कई स्थानों पर काम की रफ्तार धीमी होने के कारण ग्रामीणों को इन सड़कों का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है। निर्माण स्थलों पर सूचना बोर्ड नहीं लगाए जाने की बात भी सामने आई है। सामान्य तौर पर निर्माण कार्य से संबंधित सूचना बोर्ड में योजना का नाम, स्वीकृत राशि, कार्य की अवधि, निर्माण एजेंसी और अन्य जरूरी जानकारियां दी जाती हैं।

सड़क के बेस पर उठे सवाल

ग्रामीण इलाकों में सीसी सड़क निर्माण की मजबूती काफी हद तक सड़क के बेस और स्थल की मिट्टी पर निर्भर करती है। काली मिट्टी वाले क्षेत्रों में निर्माण से पहले बेस को मजबूत करना जरूरी माना जाता है। ऐसे स्थानों पर मुरम डालकर पर्याप्त कॉम्पेक्शन और पानी की तराई के बाद आधार तैयार किया जाता है, ताकि सड़क बनने के बाद जमीन के फैलाव या धंसाव का असर सीसी सतह पर कम पड़े। आरोप है कि कुछ निर्माण स्थलों पर बेस तैयार करने में निर्धारित मापदंडों का सही तरीके से पालन नहीं किया गया, जिसके कारण कम समय में दरारें सामने आईं। 

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें