Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामा…
Relief and rescue operations after the floods (Image source: Social media)
Relief and rescue operations after the floods (Image source: Social media)
राष्ट्रीय Featured

Nepal Flood: 800 से ज्यादा जिंदगियां खामोश, महामारी के खतरे के बीच सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू

Nepal Flood: 26 अगस्त की भीषण बाढ़ के बाद 800 से अधिक लोगों की मौत और 2500 से ज्यादा लोगों के लापता होने की खबर है। प्रभावित इलाकों में सड़ते शवों से संक्रमण का खतरा बढ़ने पर प्रशासन ने अज्ञात शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार शुरू किया है। भारत ने राहत और फॉरेंसिक सहायता के लिए 19 विशेषज्ञों की टीम भेजी है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 31 Aug 2026, 11:08 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 06:41 AM
नेपाल
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Nepal Flood: नेपाल में बीते 26 अगस्त को आई भयंकर बाढ़ ने तबाही की ऐसी तस्वीर छोड़ी है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। इस विनाशकारी आपदा में अब तक 800 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। भयावह स्थिति यह है कि दुनिया भर के करीब 30 देशों के 2,500 से अधिक लोग अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश में परिजन दिन-रात दर-दर भटक रहे हैं। जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज तो हो रहा है, लेकिन इसके साथ ही एक नए और बड़े खतरे ने दस्तक दे दी है। 

शवों के दुर्गंध से बढ़ा बीमारियों का खतरा 

बाढ़ के पानी और मलबे में दबे शवों के गलने के कारण इलाकों में तीव्र दुर्गंध फैलने लगी है। इससे हैजा और अन्य गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाल प्रशासन ने एक कठोर लेकिन जरूरी कदम उठाते हुए अज्ञात और लावारिस शवों का सामूहिक अंतिम संस्कार करना शुरू कर दिया है। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे जवानों को कई शव बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिल रहे हैं। 

अज्ञात शवों का हो रहा DNA सैंपल 

प्रशासन का कहना है कि कई शवों की स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि चेहरे से उनकी पहचान करना नामुमकिन है। इसके बावजूद, परिजनों की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए अधिकारी पूरी सावधानी बरत रहे हैं। अंतिम संस्कार से पहले हर अज्ञात शव के DNA सैंपल, शारीरिक निशान और अन्य जरूरी फॉरेंसिक सबूत सुरक्षित रखे जा रहे हैं, ताकि भविष्य में वैज्ञानिक जांच के जरिए उनकी शिनाख्त की जा सके। 

बढ़ा संक्रामक बीमारियों का खतरा
भारत की 19 विशेषज्ञाें की टीम नेपाल में 

पड़ोसी देश में आई इस मानवीय विभीषिका के बीच भारत ने भी तुरंत मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत की ओर से 19 विशेषज्ञों की एक विशेष टीम नेपाल भेजी गई है, जिसमें फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स और टनल रेस्क्यू के माहिर शामिल हैं। यह भारतीय टीम नेपाल के स्थानीय अधिकारियों को शवों के DNA सैंपल एकत्र करने, उनका रिकॉर्ड तैयार करने और जटिल जगहों पर फंसे लोगों को निकालने में तकनीकी मदद दे रही है। 

एजेंसियां जानकारी खंगालने में जुटी

फिलहाल नेपाल के प्रभावित इलाकों में अपनों को खोने का गम और महामारी का खौफ एक साथ तैर रहा है। राहत एजेंसियां दिन-रात मलबे को खंगालने में जुटी हैं, ताकि हर लापता व्यक्ति की जानकारी सामने आ सके।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें