Friday, 28 Aug 2026 भारत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Nepal Flood Alert: भूकंप के बाद चीन में टूटी झील,…
Rising flood threat from a lake on the Nepal-China border
Rising flood threat from a lake on the Nepal-China border
राष्ट्रीय Featured

Nepal Flood Alert: भूकंप के बाद चीन में टूटी झील, नई बाढ़ की आशंका से सहमे लोग, अब तक 478 की मौत

Nepal Flood Alert: नेपाल-चीन सीमा पर मलबे से बनी झील ओवरफ्लो होने के बाद रसुवा जिले में दोबारा बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने लोगों को ऊंचे स्थानों पर जाने की सलाह दी है।

कीर्तिमान न्यूज
28 Aug 2026, 01:43 PM
नेपाल

Nepal Flood Alert:  प्रकृति का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में आई विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की तबाही से देश अभी उबर भी नहीं पाया था कि अब एक और बड़े संकट की घंटी बज गई है। शुक्रवार सुबह चीन में आए तीव्र भूकंप के कारण वहां शुओकेन और पोइक त्सांगपो नदी के संगम पर बनी एक विशालकाय झील टूट गई है। झील फटने से नेपाल की तरफ पानी का प्रचंड बहाव बढ़ रहा है, जिसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस नई आफत के सामने आते ही चीन ने नेपाल से सटे इलाकों में अपना राहत और बचाव कार्य तुरंत प्रभाव से रोक दिया है और अपने बचाव कर्मियों को 1 किलोमीटर पीछे हटने का सख्त आदेश दिया है।

सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील 

इधर नेपाल में भी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई है। खतरे को देखते हुए धादिंग और नुवाकोट जिलों में चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को फिलहाल रोक दिया गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने हालात की गंभीरता को देखते हुए नागरिकों से शांति बनाए रखने और जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर जाने की भावुक अपील की है। विशेष रूप से रसुवा जिला प्रशासन ने तटीय इलाकों और नदियों के किनारे रहने वाले परिवारों को 24 घंटे अलर्ट रहने और तुरंत सुरक्षित ठिकानों की ओर रुख करने की हिदायत दी है। 

चीन में टूटी झील

अब तक कुल 478 की मौत 

बुधवार को आई तबाही के आंकड़े रोंगटे खड़े करने वाले हैं। बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में आने से अब तक कुल 478 लोगों की मौत दर्ज की जा चुकी है, जबकि 1,500 से ज्यादा लोग अब भी मलबे और पानी के तेज बहाव में लापता हैं। 

नहीं मिला नेपाल को संभलने का मौका 

पूरी नेपाली सेना मैदान में मुस्तैद है, लेकिन लगातार बदलता मौसम और नई बाढ़ का खतरा उनके प्रयासों में रोड़ा अटका रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले आई बाढ़ के दौरान चीन पर सूचना छिपाने के गंभीर आरोप लगे थे। कहा गया था कि चीन ने समय रहते जलस्तर और खतरे की जानकारी नेपाल से साझा नहीं की, जिसकी वजह से नेपाल को संभलने का मौका नहीं मिला और इतना बड़ा जान-माल का नुकसान हो गया। 

झील टूटने के बाद किया अलर्ट 

शायद पुरानी गलतियों और अंतरराष्ट्रीय दबाव से सबक लेते हुए, इस बार चीन ने झील टूटने के तुरंत बाद अलर्ट जारी कर दिया ताकि नेपाल वक्त रहते सतर्क हो सके। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षित ठिकानों की तलाश में दर-दर भटकने को मजबूर हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें