Sunday, 29 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज! Farmer Loss: घर पहुंचने से पहले राख हुई किसान की मेहनत, धान से भरी ट्रॉली में लगी आग Accident: एक टक्कर और थम गई जिंदगी, रायगढ़ में हादसे के बाद सड़क पर हंगामा Maoist Dump Recovery: जंगल में मिला माओवादियों का खजाना, 4.29 करोड़ का सोना और 24 लाख नकद बरामद Sheikh Hasina:  एक ऐलान से थम गया बांग्लादेश, धमाकों और आगजनी के बीच 16 दिसंबर का इंतजार क्यों? Civil War: खुशियों के बीच आसमान से बरसी मौत, शादी समारोह और बाजार में बमबारी के बाद मची चीख-पुकार School News: एक शिकायत ने खोली छात्रावास की ऐसी पोल, वायरल वीडियो के बाद प्राचार्य पर गिरी गाज!
W 𝕏 f
होम › देश › राष्ट्रीय › PM Modi Classmate: जिसके बचपन का दोस्त देश का प्रधानमंत्री …
PM Modi classmate gets his due after 19 years (Image Source: social media)
PM Modi classmate gets his due after 19 years (Image Source: social media)
राष्ट्रीय Featured

PM Modi Classmate: जिसके बचपन का दोस्त देश का प्रधानमंत्री हो, उसे भी न्याय के लिए लग गए 19 साल, एक मुलाकात ने पलट दिया पूरा खेल!

PM Modi Classmate: पीएम नरेंद्र मोदी के पूर्व सहपाठी असगर अली बोरा को 19 साल की कानूनी लड़ाई के बाद भाईंदर में 2,810 वर्ग मीटर जमीन का मालिकाना हक वापस मिला। महाराष्ट्र राजस्व विभाग ने 7/12 रिकॉर्ड में उनका नाम दोबारा दर्ज किया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Nov 2026, 02:50 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
PM Modi Classmate: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहपाठी (क्लासमेट) रहे असगर अली बोरा को अपनी ही जमीन का मालिकाना हक वापस पाने के लिए 19 साल तक लंबी कानूनी और प्रशासनिक लड़ाई लड़नी पड़ी। आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया है और महाराष्ट्र के राजस्व विभाग ने भाईंदर पूर्व के नवघर इलाके में स्थित 2,810 वर्ग मीटर के प्लॉट के '7/12' भूमि रिकॉर्ड (सात-बारा उतारा) में उनका नाम फिर से दर्ज कर दिया है।

37 साल पहले खरीदी थी जमीन, फिर रिकॉर्ड से गायब हुआ नाम 

असगर अली बोरा के अनुसार, उन्होंने करीब 37 साल पहले यानी साल 1989 में एक रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के जरिए यह प्लॉट खरीदा था। साल 2007 में राजस्व विभाग के दस्तावेजों में इस जमीन पर उनका नाम भी चढ़ गया था। लेकिन बाद में जब मूल भूस्वामी के कानूनी वारिसों ने जमीन का वेरिफिकेशन कराया, तो राजस्व रिकॉर्ड से बोरा का नाम रहस्यमयी तरीके से गायब कर दिया गया। अपने ही नाम की जमीन से बेदखल होने की बात जानकर वे हैरान रह गए और यहीं से उनके संघर्ष की शुरुआत हुई।

भाजपा विधायक की कंपनी पर लगा था कब्जे का आरोप 

इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब जमीन पर अवैध कब्जे की बात सामने आई। असगर अली बोरा का आरोप है कि साल 2011 में भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता की कंपनी ‘सेवन इलेवन कंस्ट्रक्शन्स’ ने उनकी इस जमीन पर कब्जा कर लिया था। बोरा ने कई बार कंपनी और प्रशासन से जमीन खाली कराने की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। करीब दो दशक तक वे सरकारी दफ्तरों की खाक छानते रहे, पर फाइलों का बोझ बढ़ता गया और न्याय नहीं मिला।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद हरकत में आया प्रशासन 

जब स्थानीय स्तर पर सारे रास्ते बंद नजर आए, तो थक-हारकर असगर अली बोरा ने 8 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें अपनी आपबीती सुनाई। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात के बाद सरकारी और प्रशासनिक अमले में हलचल तेज हुई और वर्षों से अटकी फाइल ने रफ्तार पकड़ी। अब राजस्व विभाग ने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए जमीन का मालिकाना हक वापस असगर अली बोरा के नाम कर दिया है। 19 साल के लंबे इंतजार के बाद मिली इस जीत पर बोरा ने राहत की सांस ली है और खुशी जाहिर की है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें