कबीरधाम जिले में पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए पुलिस टीमों को सक्रिय किया गया है। थाना बोड़ला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खैरबनाखुर्द में जुआ खेले जाने की पुख्ता सूचना पुलिस को मुखबिर से प्राप्त हुई।
नगदी, मोबाइल और ताश की गड्डी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री और अन्य सामान जब्त किया, जिसमें—
- 21,260 रुपये नगद
- 07 एंड्रायड मोबाइल फोन
- 01 कीपैड मोबाइल फोन
- 52 पत्ती ताश की गड्डी
जप्त सामग्री की कुल अनुमानित कीमत लगभग 92,260 रुपये आंकी गई है।
आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक की सख्त
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि जिले में जुआ, सट्टा, अवैध शराब, मादक पदार्थों की तस्करी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
जिले में लगातार सख्ती
बनाई गई संयुक्त टीम
थाना बोड़ला क्षेत्र के ग्राम खैरबनाखुर्द में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेले जाने की सूचना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीओपी बोड़ला अखिलेश कौशिक के पर्यवेक्षण में थाना बोड़ला एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल कार्रवाई के लिए रवाना किया गया।
