Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम कृषि विभाग की कार्रवाई : ओम फर्टिलाइज़र में 298 बो…
खाद गोदाम का निरीक्षण
खाद गोदाम का निरीक्षण

कृषि विभाग की कार्रवाई : ओम फर्टिलाइज़र में 298 बोरी खाद कम, स्टॉक जब्त

महासमुंद जिले में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कृषि आदानों की जांच लगातार जारी है। सरायपाली में ओम फर्टिलाइज़र प्रतिष्ठान के निरीक्षण के दौरान स्टॉक में 298 बोरी खाद कम पाई गई, जिसके बाद उपलब्ध स्टॉक को जब्त कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की गई।

प्रकाशित: 22 May 2026, 01:32 PM · अपडेट: 28 May 2026, 01:41 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में कृषि आदानों की सतत निगरानी एवं निरीक्षण की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में टीम द्वारा सरायपाली एवं महासमुंद विकासखण्ड में औचक निरीक्षण किया गया। 
सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुपमा आनंद एवं तहसीलदार श्रीधर पंडा के नेतृत्व में ओम फर्टिलाइज़र प्रतिष्ठान में भौतिक सत्यापन किए जाने पर स्टॉक में 298 बोरी कम पाई गई। अनियमितता पाए जाने पर भौतिक रूप से उपलब्ध स्टॉक को जप्त करने की कार्रवाई की गई है। साथ ही अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु प्रस्ताव कृषि विभाग को प्रेषित किया जा रहा है। 

लगातार कार्रवाई जारी 

इसी तरह महासमुंद में गत दिवस तहसीलदार जुगल किशोर पटेल के नेतृत्व में बग्गा कृषि सेवा केंद्र के दुकान एवं गोदाम तथा मार्कफेड खाद गोदाम तुमाडबरी का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद एवं उर्वरकों के भंडारण, वितरण तथा अभिलेखों का परीक्षण किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को गुणवत्तायुक्त कृषि उर्वरक उपलब्ध कराने एवं कालाबाजारी पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार निरीक्षण एवं कार्रवाई की जा रही है।

बसों का किया निरीक्षण 

जिला परिवहन अधिकारी प्रतीक शुक्ला द्वारा मंगलवार को महासमुंद बस स्टैंड में आर.टी.ओ. टीम एवं यातायात पुलिस अधिकारियों के साथ बसों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान बसों की फिटनेस, चालक-परिचालकों की वर्दी तथा वाहनों की सड़क पर चलने योग्य स्थिति का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला परिवहन अधिकारी ने वाहन चालकों को अनिवार्य रूप से वर्दी पहनने, बसों को तकनीकी रूप से फिट एवं सुरक्षित रखने तथा वाहन चालकों की प्रारंभिक मेडिकल जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उपस्थित वाहन स्वामियों एवं चालकों ने विभाग द्वारा दिए गए निर्देशों का निःशर्त पालन करने की सहमति जताई। 
जिला परिवहन अधिकारी ने कहा कि इस प्रकार की जांच कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी। यदि किसी वाहन में खामी पाई जाती है अथवा नियमों का उल्लंघन सामने आता है, तो संबंधित वाहन, वाहन स्वामी एवं चालक के विरुद्ध चालानी एवं वाहन जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें