Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Hotel Death Case: शादी से इनकार और प्रताड़ना का आरोप, युवती की मौत के मामले में युवक गिरफ्तार Adhejhar Village: पेयजल की मांग पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने हटाया, गांव में आक्रोश Dongargarh Murder Case: एक ही परिवार पर जानलेवा हमला, घर में मिलीं मां-बेटे की लाशें
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › ऐतिहासिक यात्रा : सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर गे…
पीएम मोदी आज राजकीय दौरे पर होंगे रवाना
पीएम मोदी आज राजकीय दौरे पर होंगे रवाना
राष्ट्रीय

ऐतिहासिक यात्रा : सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस पर गेस्ट ऑफ ऑनर बनेंगे पीएम मोदी, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई रफ्तार 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जा रहे हैं, जहां वह राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता, संसद को संबोधन और प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Jun 2026, 08:47 AM · अपडेट: 08 Oct 2026, 11:14 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भारत और सेशेल्स के बीच रणनीतिक और सांस्कृतिक रिश्तों का एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार से सेशेल्स की अपनी महत्वपूर्ण राजकीय यात्रा पर रवाना हो रहे हैं। इस यात्रा की सबसे खास बात यह है कि पीएम मोदी वहां देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में 'गेस्ट ऑफ ऑनर' (सम्मानित अतिथि) के रूप में शिरकत करेंगे। 
यह निमंत्रण दोनों देशों के बीच के गहरे जुड़ाव और भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को दर्शाता है। प्रधानमंत्री की यह यात्रा सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के विशेष आमंत्रण पर हो रही है। विदेश मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक, इस दौरे के दौरान दोनों शीर्ष नेताओं के बीच एक बेहद अहम बैठक होगी, जिसमें भारत और सेशेल्स के बीच जारी सहयोग के सभी पहलुओं की बारीकी से समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही, दोनों नेता आपसी हित से जुड़े क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी साझा दृष्टिकोण तैयार करेंगे। 

सभी के लिए सुरक्षा और विकास

अपने इस व्यस्त कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली (संसद) को भी संबोधित करेंगे और वहां रह रहे प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों से रूबरू होंगे। विदेश मंत्रालय ने इस यात्रा के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि भारत और सेशेल्स की साझेदारी सिर्फ कूटनीतिक नहीं, बल्कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक है। हिंद महासागर क्षेत्र में सेशेल्स भारत का एक बेहद महत्वपूर्ण समुद्री पड़ोसी है। यही वजह है कि नई दिल्ली के 'विजन महासागर' (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) और 'ग्लोबल साउथ' के प्रति भारत की प्रतिबद्धता में सेशेल्स एक केंद्रीय भूमिका निभाता है। 

मदद का दिया भरोसा 

माना जा रहा है कि इस दौरे से दोनों देशों की पुरानी दोस्ती और मजबूत होगी। दरअसल, पिछले कुछ महीनों में दोनों देशों के बीच उच्च स्तरीय संपर्कों में काफी तेजी आई है। इसी साल अप्रैल में मॉरीशस में आयोजित 9वें हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सेशेल्स के अपने समकक्ष बैरी फॉरे से मुलाकात की थी। उस दौरान जयशंकर ने आर्थिक चुनौतियों से जूझ रहे सेशेल्स को नई दिल्ली की ओर से हरसंभव मदद का भरोसा दिया था। 

डिजिटल बदलाव पर बनी सहमति

भारत ने वहां के लिए एक स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज को लागू करने की दिशा में भी कदम बढ़ाए हैं, जिसकी सराहना खुद सेशेल्स ने की है। इससे पहले, इसी साल फरवरी में सेशेल्स के राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भी छह दिवसीय भारत यात्रा पर आए थे। उस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के साथ हुई बैठक में दोनों देशों ने 'डिजिटल बदलाव' को लेकर एक बड़ी सहमति बनाई थी। भारत, सेशेल्स की जरूरतों के मुताबिक वहां डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) तैयार करने में मदद कर रहा है, जिससे वहां की शासन व्यवस्था को डिजिटल बनाया जा सके और डिजिटल पेमेंट्स को बढ़ावा मिले। 

यात्रा होगी बेहद गतिशील

भारत ने साफ किया है कि वह सस्टेनेबिलिटी, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण और समावेशी विकास जैसे मोर्चों पर सेशेल्स के राष्ट्रीय विकास एजेंडे में एक भरोसेमंद साथी की भूमिका निभाता रहेगा। सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त रोहित राठीश ने इस यात्रा को बेहद 'गतिशील और बेहतरीन' मोड़ देने वाली बताया है। उन्होंने संकेत दिए कि पारंपरिक सहयोग से आगे बढ़कर अब दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), साइबरस्पेस, साइबर सुरक्षा, समुद्री विज्ञान और 'ब्लू इकोनॉमी' जैसे भविष्य के नए क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। 
उच्चायुक्त के अनुसार, प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद है, जिसके दूरगामी परिणाम देखने को मिलेंगे। बीते अक्टूबर में भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की सेशेल्स यात्रा और फिर फरवरी में राष्ट्रपति हर्मिनी के भारत दौरे ने दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों को जो गर्माहट दी थी, उसे पीएम मोदी की यह यात्रा एक नए मुकाम पर ले जाने का काम करेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें