Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश National Career Service: महासमुंद कॉलेज में दी गई करियर सेवाओं की जानकारी, NCS पोर्टल से विद्यार्थियों को मिलेंगे रोजगार अवसर Surguja News: 20 लाख की मरम्मत के बाद फिर 55 लाख का टेंडर, पहाड़ी कोरवा आश्रम भवनों पर उठे सवाल Dewas News: जंगल में चल रहा था लाखों का जुआ, पुलिस ने मारी दबिश, 12 आरोपी गिरफ्तार, 12.86 लाख की सामग्री जब्त Damoh Murder Case: पिता ने पत्नी और तीन बच्चों की हत्या की, कुल्हाड़ी लेकर घर के बाहर बैठा मिला आरोपी Rajnandgaon Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर ले गया था साथ Sakti School News: टीचर पर बैड टच का आरोप, परिजनों की शिकायत के बाद जांच के आदेश
W 𝕏 f
होम बागबाहरा में अवैध शराब बिक्री का आरोप, कांग्रेस न…
गिरीश पटेल
गिरीश पटेल

बागबाहरा में अवैध शराब बिक्री का आरोप, कांग्रेस नेता ने एसपी से की कार्रवाई की मांग

बागबाहरा के वार्ड क्रमांक 7 में अवैध शराब बिक्री के आरोप को लेकर कांग्रेस जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने एसपी महासमुंद को ज्ञापन सौंपा है। शिकायत में महिलाओं और स्थानीय रहवासियों की परेशानी का हवाला देते हुए अवैध कारोबार पर रोक लगाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

कीर्तिमान ब्यूरो
प्रकाशित: 17 Jun 2026, 05:32 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 12:21 PM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

शहर के वार्ड क्रमांक 7 में कथित रूप से संचालित अवैध शराब कारोबार को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध तेज हो गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिला महामंत्री गिरीश पटेल ने पुलिस अधीक्षक महासमुंद को लिखित शिकायत सौंपकर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

गिरीश पटेल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यादव समाज भवन और रिलायंस टावर के आसपास का क्षेत्र इन दिनों अवैध शराब बिक्री का केंद्र बनता जा रहा है। शिकायत में कहा गया है कि सुबह से देर रात तक असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे स्थानीय रहवासियों, विशेषकर महिलाओं और परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है


ज्ञापन के अनुसार, मोहल्ले के लोगों ने कई बार संबंधित लोगों को समझाने और रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके विपरीत अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

कांग्रेस नेता ने शिकायत में कुछ व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि उनके द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री कराई जा रही है। साथ ही यह भी दावा किया गया है कि सार्वजनिक उपयोग की जगहों का इस्तेमाल शराब रखने और बेचने के लिए किया जा रहा है।

गिरीश पटेल ने पुलिस प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने, क्षेत्र में नियमित निगरानी बढ़ाने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायत की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, कलेक्टर, आबकारी विभाग, एसडीओपी, एसडीएम, थाना प्रभारी, नगर पालिका अध्यक्ष तथा अन्य जनप्रतिनिधियों को भी भेजी गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें