Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी …
अमरनाथ यात्रियों की बस हादसा, 40 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रियों की बस हादसा, 40 श्रद्धालु घायल
राष्ट्रीय

अमरनाथ यात्रा में बड़ा हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस 50 फीट खाई में गिरी, 40 लोग घायल

अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस हादसे का शिकार हो गई। बालटाल से श्रीनगर जा रही भगवती यात्रा कंपनी की बस रंगा मोड़ के पास अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए SKIMS सौरा अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में मध्य प्रदेश और राजस्थान के यात्री शामिल हैं। राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी यात्री की मौत की खबर नहीं है। प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jul 2026, 11:56 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:16 AM
मंदसौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जम्मू-कश्मीर में चल रही अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के साथ एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक यात्री बस गंदेरबल जिले के रंगा मोड़ इलाके में अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहत दलों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर बस में सवार यात्रियों को बाहर निकाला। जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस भगवती यात्रा कंपनी की बताई जा रही है। बस का रजिस्ट्रेशन नंबर AR 11 D5655 है। यह बस बालटाल से श्रीनगर की ओर जा रही थी। अचानक रास्ते में चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद बस सड़क से नीचे उतरते हुए गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा काफी भयावह था।

रंगा मोड़ के पास हुआ हादसा

बस के खाई में गिरते ही आसपास मौजूद लोग मदद के लिए दौड़ पड़े। कुछ ही समय में पुलिस, प्रशासन और राहत टीमों को इसकी सूचना दी गई, जिसके बाद बचाव कार्य तेज किया गया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह बस अमरनाथ यात्रा के आधिकारिक काफिले (Convey) का हिस्सा नहीं थी। हादसे के बाद सभी घायल यात्रियों को खाई से बाहर निकालकर पहले उप-जिला अस्पताल कंगन पहुंचाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल 40 यात्रियों को बेहतर इलाज के लिए श्रीनगर स्थित SKIMS सौरा अस्पताल रेफर किया गया। 

40 घायल यात्री SKIMS सौरा रेफर

डॉक्टरों के मुताबिक, कई यात्रियों को सिर, हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी श्रद्धालु की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सभी घायल यात्रियों का इलाज जारी है। कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, लेकिन फिलहाल सभी की स्थिति स्थिर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लगातार घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है और उनके परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। प्रशासन ने घटना की जांच शुरू कर दी है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

घायलों की निगरानी जारी

रिजवान (40 वर्ष) मुकेश (40 वर्ष) राहुल (45 वर्ष) प्रेम भाई (50 वर्ष) ललिता (55 वर्ष) राजेश कुमार (52 वर्ष) किशोर पंडित (52 वर्ष) चंद्रलाल (35 वर्ष) गायत्री (56 वर्ष) विश्वास राठौड़ (58 वर्ष )यशोदा (52 वर्ष)देविंदर राठौड़ (48 वर्ष)मीरा (48 वर्ष)सागर लाल कुमार (45 वर्ष)सालक राम (55 वर्ष) इंद्र (57 वर्ष) चंदर कंतन (48 वर्ष)

राजस्थान के 22 श्रद्धालु भी घायल

विद्या (52 वर्ष)  नीलम (44 वर्ष) सीता भाई (58 वर्ष) कनाया (58 वर्ष) गरूड़ (48 वर्ष)ममिता जयवाल (50 वर्ष)सीमा भाई (33 वर्ष)पूनिका राठौड़ (48 वर्ष)ईश्वर लाल (52 वर्ष)प्राक राज (52 वर्ष)हरि प्रकाश (52 वर्ष)प्रीलेथ पवन (52 वर्ष)संपत भाई (46 वर्ष)संगीता (48 वर्ष)हीरा भाई (45 वर्ष)लक्ष्मी (58 वर्ष)शिखा (50 वर्ष)सुपिंदर राठौड़ (48 वर्ष)चंदा (58 वर्ष)पार्वती (50 वर्ष) गोविंद (55 वर्ष)नपेंद्र सिंह (68 वर्ष)

राहत और बचाव कार्य जारी

अमरनाथ यात्रा मार्ग पर हुए इस हादसे के बाद प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। राहत टीमों ने समय रहते सभी यात्रियों को बाहर निकाल लिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

फिलहाल घायलों का इलाज SKIMS सौरा अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन की ओर से हादसे की जांच की जा रही है और दुर्घटना के पीछे की वजहों का पता लगाया जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें