Saturday, 08 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए शादी के नाम पर ठगी 3 दिन बाद दुल्हन गायब, एजेंट पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप स्कूल शिक्षा विभाग ने बदले नियम, लिपिक-भृत्य को प्रशासनिक कार्यालयों में भेजने की तैयारी शादी से मना किया तो प्रेमी ने वायरल कर दिए निजी फोटो-वीडियो, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार बाइक की डिग्गी में अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गरिफ्तार, 31 पौवा शराब और पल्सर जब्त पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह का WhatsApp हैक, ठगों ने मांगे 28 हजार रुपए महासमुंद में मवेशी तस्करी का खुलासा, पिकअप से 4 भैंस मुक्त कराए
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, अस्पताल गेट पर प्रसूत…
एंबुलेंस में प्रसूता की डिलीवरी
एंबुलेंस में प्रसूता की डिलीवरी
राष्ट्रीय

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, अस्पताल गेट पर प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

रामनगर से सतना जिला अस्पताल रेफर की गई 25 वर्षीय प्रसूता ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। गंभीर मेडिकल हिस्ट्री के बावजूद नर्सिंग स्टाफ की तत्परता से मां और नवजात को सुरक्षित प्रसूति वार्ड में भर्ती किया गया। जांच के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Aug 2026, 03:49 PM
मध्य प्रदेश

मैहर जिले के रामनगर से सतना जिला अस्पताल रेफर की गई 25 वर्षीय प्रसूता की एंबुलेंस में ही डिलीवरी हो गई। अस्पताल के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही महिला ने बच्चे को जन्म दिया, जिसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत मौके पर संभालते हुए मां और नवजात को सुरक्षित वार्ड में भर्ती कराया। रामनगर निवासी रेखा पाठक को शुक्रवार सुबह प्रसव पीड़ा के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के अनुसार महिला की पहली डिलीवरी करीब 8 साल पहले हुई थी, जिसमें गर्भस्थ शिशु को परेशानी हुई थी। इस बार भी अचानक अधिक पानी डिस्चार्ज होने और पुरानी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए डॉक्टरों ने जोखिम को देखते हुए उसे सतना जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

एंबुलेंस में हुई डिलीवरी

रेफर किए जाने के बाद महिला को 108 एंबुलेंस से सतना जिला अस्पताल लाया जा रहा था। शाम करीब 6:30 बजे जैसे ही एंबुलेंस अस्पताल के मुख्य गेट पर पहुंची, महिला ने अंदर ही बच्चे को जन्म दे दिया। स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस स्टाफ ने तुरंत अस्पताल के प्रसूति विभाग को सूचना दी।

नर्सिंग स्टाफ ने दिखाई तत्परता

सूचना मिलते ही नर्सिंग स्टाफ स्ट्रेचर लेकर एंबुलेंस तक पहुंचा। नर्सिंग ऑफिसर ने एंबुलेंस के अंदर ही नवजात की नाल काटकर जरूरी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मां और बच्चे को सुरक्षित तरीके से प्रसूति वार्ड में शिफ्ट किया गया। अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की टीम ने प्रसूता और नवजात की जांच की। जरूरी उपचार और निगरानी के बाद दोनों की हालत सामान्य बताई गई। एंबुलेंस में हुई इस इमरजेंसी डिलीवरी के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें