Monday, 09 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Anganwadi Center: मनरेगा और महिला बाल विकास विभाग…
Modern Anganwadi building constructed in Patelpara(Image Source: CGDPR)
Modern Anganwadi building constructed in Patelpara(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Anganwadi Center: मनरेगा और महिला बाल विकास विभाग के अभिसरण से बदली तस्वीर, पटेलपारा में बना आधुनिक आंगनबाड़ी भवन

Anganwadi Center: कोरिया जिले के कंचनपुर ग्राम पंचायत के पटेलपारा में नया आंगनबाड़ी भवन बनने से बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित व बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं। पहले कच्चे मकान में संचालित केंद्र में सुरक्षा और सुविधाओं की कमी थी, लेकिन अब मनरेगा और महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से बने भवन में बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है।

क
प्रकाशित: 24 Sep 2026, 12:57 PM · अपडेट: 30 Oct 2026, 04:19 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Anganwadi Center: सेवा के लिए बनाए गए हर भवन में सुरक्षा व्यवस्था के साथ स्वच्छता का बेहद महत्वपूर्ण स्थान है। यह और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है जब वह केंद्र सीधे नौनिहालों और उनकी माताओं से जुड़ा हुआ हो। ऐसे ही खुशहाल बच्चों की फुलवारी सजाने में पटेलपारा की आंगनबाड़ी का नया भवन एक कारगर माध्यम साबित हो रहा है। पालक कच्चे मकान में संचालित आँगनबाड़ी में बच्चों को भेजने के संकोच से निकलकर सुबह से ही बच्चों को केन्द्र तक लाकर छोड़ते हैं। एक सुंदर सुव्यस्थित भवन बन जाने से बच्चों और गर्भवती महिलाओ को लाभ प्रदान करने की पूरी व्यवस्था में सुधार हो गया है।
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर से लगे ग्राम पंचायत कंचनपुर के पटेलपारा में एक मुख्य आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किया जा रहा था। केन्द्र का भवन न होने से इसे गांव के ही एक स्थानीय रहवासी के कच्चे मकान में संचालित करने की मजबूरी थी। कच्चे भवन में आंगनबाड़ी केंद्र संचालित होने से इससे जुड़े प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा को लेकर उनके पालक हमेशा चिंतित रहते थे। ऐसे में अधिकांश पालक अपने बच्चों को नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र भेजने से बचने लगे थे।

आंगनबाड़ी से मिल रही पोषण और शिक्षा की सुविधा

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्राथमिक शिक्षा का केन्द्र होने के साथ ही उस क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान रखता है। महिला एवं बाल विकास विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओ और शिशुवती महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी अनेक गतिविधियों का संचालन आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से किया जाता है। पटेल पारा में आंगनबाड़ी केन्द्र का भवन न होने से महिलाओं और बच्चों को अनेक विभागीय योजनाओं से लाभान्वित कराने में भी बहुत दिक्कते आ रही थी।

पटेलपारा आंगनबाड़ी भवन से बच्चों और गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ
अभिसरण से बना नया आंगनबाड़ी भवन

ग्राम पंचायत कंचनपुर द्वारा पटेलपारा में एक आंगनबाड़ी केंद्र का भवन निर्माण कार्य कराए जाने का प्रस्ताव पारित किया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित अधोसंरचना निर्माण की योजनाओं के अभिसरण से पटेल पारा में आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति देकर समय सीमा में यह भवन निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया। पटेलपारा आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण में दो विभागीय योजनाओं से अभिसरण में राशि खर्च की गई। इसमें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित मनरेगा से 11 लाख 69 हजार रुपए तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3लाख 69 हजार रुपए प्रदान किए गए हैं। निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत कंचनपुर को निर्माण एजेंसी बनाया गया।

सुरक्षित बचपन और मातृ शक्ति

केन्द्र की संचालिका पुष्पा ने बताया कि पहले जब आंगनबाड़ी केंद्र किराए के भवन में संचालित होता था तो बच्चों की सुरक्षा, पोषण सामग्री रखने की समस्या के साथ बच्चों के शौचालय के लिए भी बहुत परेशानी उठानी पड़ती थी। पालक भी बच्चों को नियमित भेजने से कतराते थे। बारिश के मौसम में तो केन्द्र का संचालन और भी कठिन था। लेकिन जब से नया व्यवस्थित भवन बना है अब महिलाओं और बच्चों की उपस्थिति बढ़ गई है। स्वच्छ शौचालय होने से अच्छा वातावरण बना है और अब खाद्यान्न रखने में भी बहुत आसानी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें