Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार Leopard Rescue: स्नेहा क्लीनिक के पास दिखा तेंदुआ, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम Balod Acid Attack: लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, बालोद में मचा हड़कंप CG News: बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई पिकअप 2 की मौत, 9 गंभीर Abhanpur Road Accident: मंडी रोड पर दर्दनाक हादसा, एक्टिवा सवार 16 वर्षीय किशोर की मौत Food Inspection: प्रिंस ढाबा में नगर निगम की जांच, खाद्य सामग्री और सफाई व्यवस्था खंगाली Raigarh Bike Theft: चोरी की स्कूटी से फिर बाइक चुराने निकले थे आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Aangan Milan Seva: भलेसर के नयापारा में आंगन मिलन…
Angan Milan program held at Naya Para(image source-Keertiman media)
Angan Milan program held at Naya Para(image source-Keertiman media)
महासमुंद

Aangan Milan Seva: भलेसर के नयापारा में आंगन मिलन सोवा कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों के पोषण और योजनाओं पर हुई चर्चा

Aangan Milan Seva: महासमुंद के ग्राम नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और अन्न प्राशन के साथ महतारी वंदन व नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, प्रशांत श्रीवास्तव समेत ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

ल
प्रकाशित: 05 Oct 2026, 04:22 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Aangan Milan Seva:  ग्राम पंचायत भलेसर के ग्राम नयापारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में वार्षिक ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण, सही खान-पान और महिलाओं व बालिकाओं के लिए संचालित शासकीय योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर, मंडल अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू, प्रशांत श्रीवास्तव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, विभागीय कर्मचारी, पालक और ग्रामीणजन मौजूद रहे।

बच्चों के पोषण पर दिया गया जोर

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालकों और माताओं ने हिस्सा लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं विभागीय कर्मचारियों ने बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने, मौसम के अनुसार खान-पान का ध्यान रखने और बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छोटे बच्चों के लिए बाल भोज और कुर्सी दौड़ जैसी मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। गतिविधियों में बच्चों के साथ ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।

महतारी वंदन और नोनी सुरक्षा योजना की जानकारी

कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं के लिए संचालित महतारी वंदन योजना तथा नोनी सुरक्षा योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया। विभागीय अधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और मिलने वाले लाभों की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हुलसी चंद्राकर ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों के पोषण और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचाना जरूरी है। ऐसे आयोजनों से ग्रामीण परिवारों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवश्यक जानकारी एक ही स्थान पर मिलती है।

 ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन
प्रधानमंत्री की योजनाओं का भी किया उल्लेख

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष चुनेश्वरी साहू ने केंद्र सरकार की ओर से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला, बाल विकास और गरीब परिवारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी ग्रामीणों के साथ साझा की। 
कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास के पात्र परिवारों को भी सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण को लेकर विशेष जागरूकता रखें।

ग्रामीणों में दिखा उत्साह

नयापारा में आयोजित आंगन मिलन कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। बच्चों के लिए आयोजित गतिविधियों और अन्न प्राशन कार्यक्रम ने आयोजन को खास बनाया। पालकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं को लेकर ग्रामीण स्तर पर जागरूकता बढ़ती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें