Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार Kanker Crime News: नाबालिग से दुष्कर्म और अवैध गर्भपात का आरोप, युवक गिरफ्तार Ration Card Update: लगातार 6 महीने से नहीं लिया राशन? अक्टूबर से बंद हो सकता है कार्ड, जानिए कार्ड दोबारा शुरू कराने का तरीका Durg School Accident: सरकारी स्कूल भवन की सुरक्षा पर सवाल, परीक्षा के बीच छत का प्लास्टर गिरने से तीन विद्यार्थी हुए घायल CG Education News: तिमाही परीक्षा के दिन छात्रों को भेजा गया आयोजन में, स्कूल प्रबंधन पर उठे सवाल Student Protest Bemetara: सरकारी कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्राओं से अश्लीलता का आरोप, हंगामे के बाद दिया इस्तीफा Dantewada Crime News: शराब के विवाद में नाबालिग की हत्या, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सुप…
The message of good nutrition resonated in Anganwadi centers.(Image Source: CGDPR)
The message of good nutrition resonated in Anganwadi centers.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Angan Milan Seva: आंगनबाड़ी केंद्रों में गूंजा सुपोषण का संदेश, सम्मान और जागरूकता का बना उत्सव

Angan Milan Seva: सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित आंगन मिलन उत्सव के माध्यम से गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों में सुपोषण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और जनभागीदारी का संदेश पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, मितानिनों और पोषण के क्षेत्र में योगदान देने वालों का सम्मान किया गया।

क
प्रकाशित: 30 Sep 2026, 12:45 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Angan Milan Seva: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की भावना जनभागीदारी और सेवा के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रही है। इस अभियान की सार्थक पहल ‘आंगन मिलन उत्सव’ के रूप में गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों तक पहुंचती दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सेवा-भावना से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का उल्लेख आधिकारिक स्तर पर भी किया गया है। 
आंगन मिलन उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि बच्चों के स्वस्थ, वर्तमान और उज्ज्वल भविष्य के लिए समाज की सामूहिक जिम्मेदारी का उत्सव है। गांव के आंगनबाड़ी केंद्रों में महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों का सम्मान, बच्चों को कुपोषण से बाहर लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली दीदियों, मितानिनों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान इस पहल को सेवा और सम्मान की संवेदना से जोड़ता है।

जनभागीदारी से सुपोषण अभियान

गांव के वरिष्ठ नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता इस आयोजन को और अधिक आत्मीय बनाती है। उनके हाथों बच्चों और महिलाओं को सुपोषण एवं स्वस्थ जीवन के लिए उपयोगी टिप्स दिए जाना उस पीढ़ी के अनुभव को नई पीढ़ी के भविष्य से जोड़ने जैसा है। उत्सव में अन्न के दानों से बनाई गई सुपोषण की रंगोली केवल कला की अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि यह संदेश देती है कि हमारे घर और खेतों में उपलब्ध पौष्टिक अन्न ही स्वस्थ जीवन की मजबूत नींव है। बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से भी सुपोषण का संदेश सहज और प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

मां और बच्चे के स्वास्थ्य पर जोर

इसी क्रम में अन्नप्राशन कार्यक्रम नवजात के जीवन में पोषण की नई शुरुआत का प्रतीक बनता है, तो गोद भराई कार्यक्रम मातृत्व, मातृ स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ी की देखभाल के प्रति सामाजिक जिम्मेदारी का भाव जगाता है। दरअसल, सुपोषण केवल भोजन की पर्याप्तता का विषय नहीं है। यह मां के स्वास्थ्य, बच्चे के पोषण, परिवार की जागरूकता और समाज की सहभागिता से जुड़ा व्यापक संकल्प है। जब आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, स्व-सहायता समूह की दीदियां, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक और ग्रामीण समुदाय एक साथ मिलकर बच्चों के पोषण की चिंता करते हैं, तब सेवा का भाव धरातल पर दिखाई देता है।

कुपोषण के खिलाफ सामूहिक पहल

आज के बच्चों के स्वस्थ शरीर में ही कल के विकसित समाज की नींव रखी जाती है। इसलिए कुपोषण के विरुद्ध जागरूकता, मातृ-शिशु स्वास्थ्य की देखभाल और सुपोषण की आदतों को बढ़ावा देना वास्तव में आने वाली पीढ़ी के लिए किया गया सबसे बड़ा निवेश है। सेवा संकल्प की यही असली तस्वीर है-जहां सम्मान भी है, सहभागिता भी है और आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ भविष्य का संकल्प भी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें