Tuesday, 17 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त Crime News: नहाने के लिए घर से निकला 55 वर्षीय व्यक्ति, खोलार नदी में मिला शव Jail Escape: जेल से फरार 4 बंदियों में एक गिरफ्तार, कंबलों की रस्सी बनाकर फांदी थी 20 फीट ऊंची दीवार Jagdalpur News: जगदलपुर में दीपा सागर की मौत पर बवाल, CBI जांच की मांग तेज Railway Ticket Scam: कंफर्म टिकट के नाम पर वसूली, रेलवे कर्मचारी और शिक्षक गिरफ्तार, 25 अवैध टिकट बरामद Bastar News: कांकेर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, जंगल में मिला नक्सलियों का डम्प Illegal Paddy Stock: धान के अवैध भंडारण पर प्रशासन सख्त, भलेसर में 975 कट्टा धान जब्त
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahasamund News: मानवता की सच्ची मिसाल पेश कर शील…
Sheela Pradhan pledges body donation ( Image Source - PRO )
Sheela Pradhan pledges body donation ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Mahasamund News: मानवता की सच्ची मिसाल पेश कर शीला प्रधान ने लिया देहदान का संकल्प

Mahasamund News: महासमुंद की शीला प्रधान ने मृत्यु के बाद देहदान का संकल्प लिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने उनके इस फैसले को मानव सेवा की प्रेरणादायी मिसाल बताया।

क
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 02:31 PM · अपडेट: 13 Nov 2026, 05:09 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दान उत्सव मनाया जा रहा हैl  इसी तारतम्य में सेवा और परोपकार की एक ऐसी प्रेरणादायी मिसाल सामने आई है, जो जीवन के साथ-साथ मृत्यु के बाद भी मानवता की सेवा का संदेश देती है। महासमुंद निवासी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत शीला प्रधान ने देहदान का संकल्प लेते हुए आज अपना घोषणा-पत्र कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को सौंपा। आज उनके इस पुण्य कार्य सेवा के लिए सेवा सेतु शिविर कोसरंगी में शाल, श्रीफल, गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस आशय का प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया।

देहदान का संकल्प लेकर शीला प्रधान ने पेश की मानवता की मिसाल

इस अवसर पर शीला प्रधान ने कहा कि जीवन केवल अपने लिए जीने का नाम नहीं है, बल्कि जीवन की सार्थकता इस बात में है कि हम किसी के काम आ सकें। उन्होंने कहा कि ये मानवता की ये नैतिक जिम्मेदारी है कि हम समाज के किसी तरह काम में आ सके। वे एकल महिला हैं और अपने जीवन को परोपकार तथा समाजसेवा के कार्यों के लिए समर्पित करना चाहती हैं। इसी भावना से उन्होंने मृत्यु के बाद अपना शरीर चिकित्सा शिक्षा एवं मानव कल्याण के लिए दान करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा, मेरे जाने के बाद भी यदि मेरा शरीर किसी विद्यार्थी की पढ़ाई में काम आए, चिकित्सा के क्षेत्र में किसी के ज्ञान को आगे बढ़ाने में सहायक बने या किसी जरूरतमंद के काम आ सके, तो इससे बड़ी सार्थकता मेरे जीवन के लिए और क्या होगी। मैं अपने इस निर्णय को लेकर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं। मेरे लिए यही असली मोक्ष होगा कि मृत्यु के बाद भी मेरा शरीर किसी के काम आए।

मानवसेवा की प्रेरणादायी मिसाल , शीला प्रधान 
शीला प्रधान के फैसले को कलेक्टर ने बताया प्रेरणादायी

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने शीला प्रधान के इस संवेदनशील एवं परोपकारी निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि देहदान का संकल्प मानव सेवा की ऐसी भावना को दर्शाता है, जिसमें व्यक्ति अपने जीवन के बाद भी समाज के लिए उपयोगी बने रहने की इच्छा रखता है। शीला प्रधान के इस निर्णय की उनके परिवारजनों, विभागीय अधिकारियों-कर्मचारियों तथा उनके करीबियों ने भी सराहना की है। उन्होंने कहा कि उनका यह निर्णय दूसरों को भी देहदान के प्रति जागरूक होने और मानवता की सेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देगा। वास्तव में यह संकल्प इस विचार को मजबूत करता है कि सेवा की कोई अंतिम सीमा नहीं होती। जीवन समाप्त होने के बाद भी यदि किसी का शरीर चिकित्सा शिक्षा, शोध और मानव कल्याण में योगदान दे सके, तो वह जीवन की अंतिम विदाई को भी एक नई सार्थकता दे जाता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें