Monday, 26 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि Korba News: हसदेव नदी में मिला आरक्षक सुनील बेक का शव, 72 घंटे बाद खत्म हुई तलाश Durg News: बच्चा चोरी की अफवाह से गांव में हंगामा, महिलाओं की पिटाई का वीडियो वायरल Accident News: बालोद-धमतरी में दो सड़क हादसे, तीन लोगों की मौत, दो घायल Crime News: अफीम बेचने निकला युवक गिरफ्तार, 8 लाख की ब्रेजा कार जब्त POCSO Act Case: नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई CG Crime News: 7 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला, कैंडल मार्च निकालकर लाेगों दी श्रद्धांजलि
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › Mahasamund News: स्वच्छता अभियान में योगदान के लि…
Felicitation Ceremony for Swachhata Didis (Image Source: Keertiman Media)
Felicitation Ceremony for Swachhata Didis (Image Source: Keertiman Media)
महासमुंद

Mahasamund News: स्वच्छता अभियान में योगदान के लिए दीदियों का सम्मान, सेवा और स्वच्छता का लिया संकल्प

Mahasamund News: तेंदूलोथा में जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने स्वच्छता दीदियों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने स्वच्छता के प्रति उनके सेवा, श्रम और समर्पण की सराहना करते हुए स्वच्छ भारत के संकल्प को जनभागीदारी से मजबूत करने का आह्वान किया।

म
प्रकाशित: 09 Sep 2026, 10:19 AM · अपडेट: 22 Oct 2026, 11:23 AM
बागबाहरा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: नगर पालिका परिषद बागबाहरा के अंतर्गत तेंदूलोथा में स्वच्छता अभियान के तहत जिला पंचायत महासमुंद के उपाध्यक्ष भीखम सिंह ठाकुर ने स्वच्छता दीदियों का श्रीफल भेंटकर सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने स्वच्छता दीदियों से संवाद कर उनके हालचाल जाने और स्वच्छता के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की।
ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में स्वच्छता का संदेश देशभर में जनआंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छता और जनजागरूकता को लेकर लगातार विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ और विकसित भारत की आधारशिला है। स्वच्छता दीदियां अपने श्रम और समर्पण से इस अभियान को धरातल पर आगे बढ़ा रही हैं।

संकल्प को मजबूत बनाने आह्वान 

उन्होंने कहा कि विकसित भारत एंबेसडर के रूप में नमो टीम द्वारा सेवा, स्वच्छता और जनजागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है। इस दौरान आगामी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा, स्वच्छता और जनभागीदारी के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान किया गया।

इन स्वच्छता दीदियों का हुआ सम्मान

सावित्री साहू, रेखा मानिकपुरी, दयावती यादव, राधिका देवांगन, रीना सोनी, चमेली अमीर, रामेश्वरी अमीर, लक्ष्मी चंद्राकार, देवकी देवांगन, सोहद्रा यादव, जीरा मानिकपुरी, बुधियारिन अमीर, मोतिम अमीर, गंगा अमीर, प्रियंका महानद, लक्ष्मी तांडी, रमोती तांडी, शारदा लोधी एवं सुनीता तांडी शामिल है। कार्यक्रम में  हीरा साहू, भाजपा किसान मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी, ओमप्रकाश ध्रुव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें