📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम महासमुंद महिला एवं बाल विकास विभाग: महतारी वंदन हितग्राहिय…
महासमुंद ⭐ Featured

महिला एवं बाल विकास विभाग: महतारी वंदन हितग्राहियों का ई-केवाईसी जिले के सभी CSC में 1 अप्रैल से 30 जून तक

महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिले के महतारी वंदन योजना के 3,26,814 हितग्राहियों का ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है। यह कार्य 01 अप्रैल से 30 जून 2026 तक जिले के सभी CSC केंद्रों में निशुल्क किया जाएगा।

बैठक
बैठक
कीर्तिमान ब्यूरो
28 Mar 2026, 11:30 AM
📍 महासमुंद
महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देश के परिपालन में जिले के महतारी वंदन के समस्त हितग्राहियों का ई-केवायसी किया जाना है, इसी कडी में जिले के 3 लाख 26 हजार 814 हितग्राहियों का ई-केवायसी 01 अप्रैल से 30 जून 2026 तक जिले के समस्त सीएससी में किया जायेगा। केवायसी करने हेतु जिले में कार्यरत वीएलई को विभिन्न तिथियों पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। आज महासमुन्द विकासखण्ड अंतर्गत कार्यरत समस्त वीएलई को जनपद पंचायत के सभागार में प्रशिक्षण दिया गया है। जिसमें ई-डिस्ट्रीक्ट मैनेजर, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, पर्यवेक्षक तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थित हुई। शासन के मंशानुरूप 27 मार्च को महासमुंद, 28 मार्च को बागबाहरा, 30 मार्च को पिथौरा, 31 मार्च को बसना एवं 01 अप्रैल को सरायपाली को प्रशिक्षण सम्पन्न होगी।
 स्वतः होगी अपडेट
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री जटवार ने बताया कि समस्त हितग्राहियों के ई-केवायसी कराया जाना अनिवार्य किया गया है, हितग्राहियों को ई-केवायसी संबंधित आंगनबाड़ी केन्द्र के नजदीक स्थित सीएससी केन्द्र में कराया जाना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं हितग्राहियों का सहयोग करेंगे। जिन हितग्राहियों का ई-केवायसी सम्पन्न होते जायेगा उन हितग्राहियों का नाम ई-केवायसी हितग्राहियों की सूची से स्वतः अपडेट होता जायेगा तथा आंगनबाड़ी कार्यकताओं के अपने आईडी में उन हितग्राहियों का नाम दिखाई देगा जिन हितग्राहियों का नाम ई-केवायसी हेतु पेंडींग होगा। ई-केवायसी का कार्य पूर्णतः निशुल्क होगा। केवायसी में किसी भी कितग्राही का कोई भी जानकारी, डाटा अथवा पहचान किसी को शेयर नहीं की जायेगी और न ही प्रदर्शित की जायेगी। इस कार्य के सुचारू संचालन हेतु बाल विकास परियोजना अधिकारी एवं पर्यवेक्षक नियमित रूप से निगरानी करेंगे ताकि किसी प्रकार का कोई परेशानी या कठिनाई आने पर तत्काल निराकरण, मार्गदर्शन, निर्देश देगें ताकि समय-समय में ई-केवायसी कार्य में कुशलतापूर्वक पूर्ण हो सकें।
हितग्राहियों के लिए जरूरी बातें
  • e-KYC कराना अनिवार्य है
  • यह अपने नजदीकी CSC केंद्र में कराया जा सकता है
  • संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायता करेंगी
  • जैसे-जैसे e-KYC पूरा होगा, सूची में नाम स्वतः अपडेट हो जाएगा 
— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?