Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान EOW Chhattisgarh: कोल लेवी घोटाले में बड़ा खुलासा, 104 करोड़ की रकम राजीव भवन पहुंचने का दावा Guest Teacher: रतलाम में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में अतिथि शिक्षक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में Balrampur murder case: शादीशुदा प्रेमिका ने पति संग मिलकर पूर्व प्रेमी की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर सिर-धड़ अलग किए Chhattisgarh Road Construction: सड़क निर्माण पर डामर का ग्रहण, दोगुनी हुई कीमतें, अधर में ₹2000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स Bailadila Deposit 13: दंतेवाड़ा में फिर सुलगने लगी नंदराज पर्वत की आग, बैलाडीला डिपॉजिट-13 के खनन विरोध में 18 गांवों के ग्रामीण लामबंद, बड़े आंदोलन की तैयारी Jabalpur building collapse: 100 साल पुरानी इमारत का छज्जा गिरा, दीवार तोड़कर बचाई गई 10 से ज्यादा लोगों की जान
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › मुंगेली के बैतलपुर में खुला नया आंगनबाड़ी केंद्र,…
मुंगेली के बैतलपुर को मिली आंगनबाड़ी भवन की सौगात
मुंगेली के बैतलपुर को मिली आंगनबाड़ी भवन की सौगात
राज्य सरकार

मुंगेली के बैतलपुर में खुला नया आंगनबाड़ी केंद्र, महिलाओं और बच्चों को गांव में ही मिल रही पोषण-स्वास्थ्य सेवाएं

मुंगेली जिले के ग्राम बैतलपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन शुरू होने से महिलाओं और बच्चों को अब गांव में ही पोषण, स्वास्थ्य और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधाएं मिल रही हैं। 11.69 लाख रुपये की लागत से बने इस भवन से करीब 2 किलोमीटर दूर जाने की परेशानी खत्म हुई है। केंद्र के माध्यम से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशु और बच्चों को नियमित सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

क
प्रकाशित: 21 Aug 2026, 11:44 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 03:27 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मुंगेली जिले के ग्राम बैतलपुर में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन से महिलाओं और बच्चों के लिए सुविधाओं में विस्तार हुआ है। गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं और बच्चों को करीब 02 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता था। 
दूरी और आवागमन की कठिनाइयों के कारण कई पात्र हितग्राही शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं, पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं से नियमित रूप से लाभान्वित नहीं हो पाते थे। अब गांव में ही आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-02 का भवन उपलब्ध होने से यह समस्या दूर हो गई है।

गांव की मांग पर बना आंगनबाड़ी भवन

गांव में आंगनबाड़ी भवन की आवश्यकता को देखते हुए ग्राम सभा द्वारा सर्वसम्मति से गांव में ही भवन निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। शासन ने संवेदनशीलता के साथ इस प्रस्ताव पर त्वरित कार्यवाही करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग की मांग के आधार पर भवन निर्माण के लिए आवश्यक तकनीकी एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद जिला पंचायत द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत 13 नवंबर 2024 को भवन निर्माण कार्य की स्वीकृति दी गई। अब गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लंबी दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं है। गांव में ही पोषण, स्वास्थ्य देखभाल और प्रारंभिक शिक्षा की सुविधा मिलने से समुदाय में सुविधा के साथ-साथ जागरूकता और विश्वास भी बढ़ा है।

नए आंगनबाड़ी भवन से बैतलपुर में पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं को मिला नया आधार
11.69 लाख से बना आंगनबाड़ी भवन

निर्माण कार्य 10 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुआ और निर्धारित समय-सीमा में 7 अप्रैल 2025 को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया। इस भवन के निर्माण पर कुल 11.69 लाख की राशि व्यय हुई, जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3.69 लाख तथा मनरेगा मद से 08 लाख का प्रावधान किया गया। विभागीय अभिसरण से तैयार यह भवन ग्रामीण विकास और जनकल्याण की प्रभावी मिसाल बनकर सामने आया है। नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन के संचालन से वर्तमान में 01 गर्भवती महिला, 01 नवजात शिशु, 17 बच्चे 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु वर्ग तथा 25 बच्चे 3 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के हितग्राहियों को नियमित रूप से पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। गांव में ही केंद्र उपलब्ध होने से बच्चों और महिलाओं की सेवाओं तक पहुंच आसान हुई है तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है।

आंगनबाड़ी केंद्र बना मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य का मजबूत आधार

आंगनबाड़ी केंद्र की सुविधा मिलने से गांव की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। एक गर्भवती महिला ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित रूप से पौष्टिक आहार मिलने से उनकी एनीमिया की समस्या में सुधार हुआ और उनका प्रसव सुरक्षित एवं सुगमतापूर्वक संपन्न हुआ। इसी तरह आंगनबाड़ी केंद्र से नियमित पोषण एवं स्वास्थ्य सेवाओं की आसान उपलब्धता से 12 कम वजन वाले बच्चों के पोषण स्तर में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया गया है। इससे गांव में कुपोषण की स्थिति में प्रभावी कमी लाने में मदद मिली है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें