Wednesday, 23 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर Jagdalpur Nursing College: मेस पर सवाल, छात्राओं ने खाने में कीड़े मिलने का लगाया आरोप CGPSC Scam: ED ने कोर्ट में दाखिल की 3700 पन्नों की चार्जशीट, पूर्व अध्यक्ष सोनवानी समेत 7 पर कसा शिकंजा Naxal Dump Recovery: लंका पहाड़ी जंगल में नक्सली ठिकाने का खुलासा, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक जब्त Jammu Kashmir News: कार में संदिग्ध हालत में मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, पुलिस जांच में जुटी Sagar liquor case: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी मनीष का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली Azamgarh Murder Case: आधार कार्ड न दिखाने पर 2 पंडितों समेत पत्नी और बेटे की हत्या, एनकाउंटर में आरोपी ढेर
W 𝕏 f
होम खेल Asian Games Hockey: भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंक…
Indian hockey teams victory over Sri Lanka(Image Source: Social Media)
Indian hockey teams victory over Sri Lanka(Image Source: Social Media)
खेल Featured

Asian Games Hockey: भारत की धमाकेदार जीत, श्रीलंका को 16-1 से रौंदा

Asian Games Hockey: शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 16-1 से करारी शिकस्त दी। मुकाबले में जुगराज सिंह ने चार गोल किए, जबकि अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने हैट्रिक लगाकर टीम की बड़ी जीत में अहम भूमिका निभाई। भारत ने इससे पहले इंडोनेशिया को 13-1 से हराया था और अब टीम का अगला मुकाबला दक्षिण कोरिया के खिलाफ होगा।

प्रकाशित: 23 Sep 2026, 10:47 AM · 3 मिनट पढ़ने का समय
खेल डेस्क
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपने शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी रखते हुए श्रीलंका के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की। मंगलवार को खेले गए पूल-ए मुकाबले में भारत ने एकतरफा अंदाज में श्रीलंका को 16-1 से हराकर अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल की। इस मुकाबले में ड्रैग-फ्लिकर जुगराज सिंह के साथ-साथ अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाते हुए हैट्रिक लगाई। इससे पहले भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में इंडोनेशिया को 13-1 से मात दी थी। लगातार दो बड़ी जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है। श्रीलंका के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। जुगराज सिंह ने चार गोल दागे।
उन्होंने 10वें, 22वें, 42वें और 53वें मिनट में गोल कर टीम की बढ़त को लगातार मजबूत किया। वहीं अभिषेक और दिलप्रीत सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन-तीन गोल किए। अभिषेक ने 11वें, 17वें और 49वें मिनट में गोल किए, जबकि दिलप्रीत ने 30वें, 38वें और 55वें मिनट में गेंद को नेट में पहुंचाया। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो गोल किए। मनदीप सिंह, सुखजीत सिंह, मनप्रीत सिंह और विवेक सागर प्रसाद ने भी एक-एक गोल कर भारत की बड़ी जीत में योगदान दिया।

पांचवें मिनट में भारत ने खोला खाता

मैच की शुरुआत से ही भारतीय टीम आक्रामक नजर आई। भारत को पहला गोल करने में ज्यादा समय नहीं लगा और पांचवें मिनट में मनदीप सिंह ने अभिषेक के शानदार पास पर गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद जुगराज सिंह ने अपनी ड्रैग-फ्लिक का कमाल दिखाते हुए 10वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल दिया। एक मिनट बाद ही अभिषेक ने मैदानी गोल करते हुए भारत की बढ़त और बढ़ा दी। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 16वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल किया। इसके बाद अभिषेक ने 17वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर दिया। जुगराज ने 22वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर भारत को 6-0 की मजबूत बढ़त दिला दी।

पहले हाफ में भारत 8-0 से आगे

पहले हाफ के आखिरी हिस्से में भी भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा कायम रहा। सुखजीत सिंह ने हार्दिक सिंह के शानदार पास पर गोल किया। इसके बाद दिलप्रीत सिंह ने मनदीप सिंह के पास को खूबसूरती से डिफ्लेक्ट करते हुए गोल किया और पहले हाफ के अंत तक भारत ने 8-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में भी भारत ने अपनी आक्रामक रणनीति जारी रखी। मनप्रीत सिंह ने 31वें मिनट में बेहतरीन मैदानी गोल किया, जबकि विवेक सागर प्रसाद ने रिवर्स शॉट के जरिए शानदार गोल दागा।

श्रीलंका का पहला गोल, लेकिन भारत की बढ़त बरकरार

मैच के 50वें मिनट में श्रीलंका की ओर से सुरेश रत्नायके ने गोल किया। यह एशियाई खेलों के इतिहास में श्रीलंका का भारत के खिलाफ पहला गोल था। हालांकि, इस गोल के बाद भी भारतीय टीम की रफ्तार कम नहीं हुई। जुगराज सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक को गोल में बदलकर अपना चौथा गोल पूरा किया। वहीं दिलप्रीत सिंह ने मनदीप सिंह के शानदार पास पर गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। भारतीय पुरुष हॉकी टीम अब अपने अगले पूल मुकाबले में गुरुवार को दक्षिण कोरिया का सामना करेगी। श्रीलंका के खिलाफ मिली बड़ी जीत से टीम का आत्मविश्वास और मजबूत हुआ है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें