Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट Korba Road Accident: धार्मिक कार्यक्रम में जा रही दो महिलाओं की सड़क हादसे में मौत, अन्य घायल Fake Transfer Order Scam: जाली हस्ताक्षर और लेटरहेड से 19 शिक्षकों का तबादला, लोक शिक्षण संचालनालय ने मांगी जानकारी CJP: गोवा में प्रदर्शन के दौरान आपत्तिजनक नारेबाजी, 300 से अधिक अज्ञात लोगों पर FIR दर्ज Crime News: मासूम को ले जाने की कोशिश का विरोध पड़ा भारी, चाकू के हमले में दादी की मौत Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट
W 𝕏 f
होम › जांजगीर-चांपा › सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का ह…
चंगाई सभा विवाद और पुलिस कार्रवाई
चंगाई सभा विवाद और पुलिस कार्रवाई
जांजगीर-चांपा

सभा विवाद : धर्मांतरण के आरोप, हिंदू संगठनों का हंगामा, दो गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के उदयबंद गांव में एक घर के अंदर आयोजित चंगाई सभा को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि सभा में लोगों को “चमत्कारी पानी” पिलाकर बीमारियों के ठीक होने का दावा किया जा रहा था और ईसाई धर्म का प्रचार किया जा रहा था।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 01:24 PM · अपडेट: 17 Oct 2026, 04:58 AM
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयबंद गांव में एक घर के भीतर कथित तौर पर चंगाई सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा में आसपास के युवाओं और महिलाओं को बुलाया गया था, जहां इलाज और बीमारी ठीक करने का दावा किया जा रहा था।

सभा में मौजूद लोगों को कथित रूप से “चमत्कारी पानी” पिलाकर यह दावा किया जा रहा था कि इससे सभी प्रकार की बीमारियां ठीक हो सकती हैं। आयोजन में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य लाभ का आश्वासन देकर आकर्षित करने की बात सामने आई है।

धार्मिक सामग्री और धर्म प्रचार के आरोप

स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों का आरोप है कि सभा के दौरान ईसा मसीह और बाइबल से जुड़ी धार्मिक किताबें भी बांटी गईं। साथ ही वहां ईसाई धर्म से जुड़ी शिक्षाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। सभा में मौजूद कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि हिंदू देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। बताया गया कि कहा गया—“शिव, विष्णु और ब्रह्मा कुछ नहीं कर सकते”, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

हिंदू संगठनों का विरोध 

मामले की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन के लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया और हंगामे की स्थिति बन गई।

हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक पास्टर और मकान मालिक शामिल हैं।

सीएसपी योगिता बाली खापर्डे के अनुसार, गुरुवार को घर में आयोजित चंगाई सभा के दौरान धर्म से जुड़ी जानकारी दी जा रही थी और इसी दौरान विवादित टिप्पणियां सामने आईं। पुलिस ने मामले में पास्टर रथराम महिलांगे और मकान मालिक को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मुख्य बिंदु

  • उदयबंद गांव में घर के भीतर चंगाई सभा का आयोजन
  • बीमारी ठीक करने के नाम पर “चमत्कारी पानी” का दावा
  • हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी का आरोप
  • हिंदू संगठनों का विरोध और हंगामा
  • पुलिस ने पास्टर समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें