Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Domestic Violence: शराबी पिता की प्रताड़ना से तंग आकर बेटे ने की हत्या, लोहे की जंजीर से घोंटा गला Knife Attack: युवक की सनक ने मचाया हड़कंप, दो महिलाओं पर धारदार हथियार से किया वार CG Crime News: विवाद के बाद हिंसक हुआ साला, जीजा के चेहरे और गले पर ब्लेड से किया हमला Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › बिलासपुर संभाग › जांजगीर-चांपा › Drug Destruction: 50 लाख से अधिक के नशीले पदार्थ नष्ट, 8900…
The police burned 1,921 kg of cannabis in a furnace(Image Source: Social Media)
The police burned 1,921 kg of cannabis in a furnace(Image Source: Social Media)
जांजगीर-चांपा

 Drug Destruction: 50 लाख से अधिक के नशीले पदार्थ नष्ट, 8900 टैबलेट और गांजा शामिल

Drug Destruction: जांजगीर-चांपा पुलिस ने 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के जब्त मादक पदार्थ नष्ट किए। इनमें 1,921 किलो गांजा, 22 नशीली सिरप और 8,900 टैबलेट शामिल हैं।

य
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 05:56 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
जांजगीर-चांपा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Drug Destruction: जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में पुलिस ने जब्त किए गए 50 लाख रुपए से अधिक कीमत के मादक पदार्थों को शुक्रवार को नष्ट कराया। नष्ट की गई सामग्री में 1 क्विंटल 921 किलोग्राम गांजा, नशीली सिरप की 22 बोतलें और 8 हजार 900 नशीली टैबलेट शामिल हैं। जब्त मादक पदार्थों को चांपा स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के कोटाडबरी औद्योगिक प्लांट की भट्ठी में निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाया गया। पूरी कार्रवाई तय नियमों के अनुसार जिला स्तरीय समिति की निगरानी में संपन्न हुई।

अलग-अलग मामलों में हुई थी जब्ती

पुलिस के मुताबिक, नष्ट किए गए मादक पदार्थ जिले के विभिन्न थाना और चौकी क्षेत्रों में दर्ज अलग-अलग मामलों से संबंधित थे। इन प्रकरणों में आरोपितों के कब्जे से मादक पदार्थ जब्त किए गए थे। कानूनी प्रक्रिया के बाद जब्त सामग्री को नष्टीकरण के लिए प्रस्तुत किया गया।

नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने अभियान जारी

पुलिस का कहना है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री रोकने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने जब्त सामग्री का नियमानुसार नष्टीकरण कर यह सुनिश्चित किया कि उसका दोबारा इस्तेमाल या अवैध कारोबार में उपयोग न हो सके।

इन अधिकारियों की रही मौजूदगी

नष्टीकरण की कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. यूलैंडन यार्क, एसडीओपी चांपा लोकेश बंसल, रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी, जिला आबकारी अधिकारी जांजगीर सीलारानी इक्का और पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी योगेश्वर कुमार द्विवेदी मौजूद रहे। इसके अलावा निरीक्षक कमलेश कुमार सेंडे, जिला अपराध शाखा के पूर्व प्रभारी सेवानिवृत्त प्रधान आरक्षक जगदीश्वर प्रसाद, आरक्षक श्याम सुंदर जांगड़े, शैलेन्द्र पटेल और मालखाना प्रभारी प्रधान आरक्षक देव रत्नाकर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें