Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार Forest Department Action: करका जंगल में अतिक्रमण जांच के दौरान हंगामा, 30 हजार पेड़ कटने के अनुमान से बढ़ा विवाद Bhilai Crime News: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने 4 घंटे में दबोचे दो आरोपी Human Trafficking: अवैध मानव तस्करी सिंडिकेट पर कार्रवाई, 10 ठिकानों पर छापेमारी में ₹1.4 करोड़ बरामद Raipur Mantralaya Employees Protest: खटारा बसों के भरोसे मंत्रालयीन कर्मचारी, आग की लपटों के बाद सड़कों पर उतरे CRPF Recruitment: खेल प्रतिभाओं के लिए बड़ा मौका, 521 पदों पर होगी भर्ती Social Media Crime Case: सोशल मीडिया की दोस्ती बनी विवाद की वजह, दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Water Conservation: दुर्ग में पर्यावरण संरक्षण की…
Environmental conservation initiative in Durg(Image Source: CGDPR)
Environmental conservation initiative in Durg(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Water Conservation: दुर्ग में पर्यावरण संरक्षण की पहल, तालाब सफाई से लेकर प्लास्टिक के खिलाफ चलाया जागरूकता अभियान

Water Conservation: दुर्ग जिले में सेवा मेरा योगदान पहल के तहत जल संरक्षण, तालाब सफाई और सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने श्रमदान कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

प्रकाशित: 24 Sep 2026, 02:06 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Water Conservation: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ पहल के तहत दुर्ग जिले में पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। राज्य शासन एवं जिला प्रशासन, दुर्ग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में जल स्रोतों की स्वच्छता, जल संरक्षण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का संदेश दिया गया।
अभियान के तहत  सतरूपा शीतला तालाब, सिविल लाइन, कसारीडीह, दुर्ग में जल संरक्षण एवं जल स्रोत सफाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम दुर्ग, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों तथा नागरिकों ने तालाब एवं आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। नागरिकों को जल स्रोतों को स्वच्छ रखने, जल का विवेकपूर्ण उपयोग करने और जल संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दुर्ग में जल संरक्षण और स्वच्छता का दिया संदेश
श्रमदान से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में दुर्ग की महापौर अल्का बाघमार, एमआईसी सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सामूहिक श्रमदान के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का संदेश दिया गया। इसी क्रम में शाम 4 बजे इंदिरा मार्केट (सब्जी मार्केट), दुर्ग में प्लास्टिक प्रदूषण के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां नागरिकों एवं बाजार में उपस्थित लोगों को जूट और कपड़े की थैलियों का वितरण कर सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग कम करने के लिए प्रेरित किया गया। पर्यावरण हितैषी विकल्पों को अपनाने और प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक ललित चंद्राकर, महापौर अल्का बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, नगर पालिक निगम दुर्ग तथा छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे। ‘सेवा मेरा योगदान’ के तहत आयोजित इन गतिविधियों ने पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें