Saturday, 28 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क Smuggling: बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा Bima Yojana: किसानों के फर्जी हस्ताक्षर से बीमा कंपनी को लगाया चूना, बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई Shivraj Singh Chouhan Security: आखिरी वक्त पर बदली सीट, गायब रहा एयरपोर्ट स्टाफ... एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री शिवराज की सुरक्षा में आखिर कैसे हुई इतनी बड़ी सेंध? Gambling News: जुआरियों के बयान ने खोला ऐसा राज, TI समेत 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज NMDC Protest: किरंदुल-बचेली में आज बड़ा टकराव? काम ठप करने की चेतावनी के बीच पुलिस, प्रशासन और NMDC ने कसी कमर ABVP Protest: उद्यानिकी विश्वविद्यालय में फीस बढ़ोतरी पर झुका प्रशासन, अब 8 की जगह 5 फीसदी ही बढ़ेगा शुल्क
W 𝕏 f
होम › छत्तीसगढ़ › रायपुर संभाग › रायपुर › Attempted Murder: रिश्तेदारों से विवाद पड़ा भारी, युवक पर ट…
Youth attacked following a family dispute in Jalso(Image Source: Social Media)
Youth attacked following a family dispute in Jalso(Image Source: Social Media)
रायपुर

Attempted Murder: रिश्तेदारों से विवाद पड़ा भारी, युवक पर टंगिया से हमला कर घर में मचाया उत्पात

Attempted Murder: रायपुर के तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के ग्राम जलसो में पुराने पारिवारिक विवाद को लेकर हिंसक घटना सामने आई है। मां से हुए विवाद पर रिश्तेदारों से सवाल करने पर आरोपियों ने युवक पर टंगिया से हमला कर दिया। घर में घुसकर उसकी मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई।

य
प्रकाशित: 28 Nov 2026, 03:52 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Attempted Murder: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तिल्दा-नेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में पुरानी रंजिश को लेकर हिंसक विवाद सामने आया है। मां के साथ हुए पुराने विवाद को लेकर रिश्तेदारों से सवाल करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि इस दौरान रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी, टंगिया और सब्बल से उस पर हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक घर की ओर भागा, लेकिन हमलावर पीछा करते हुए घर में घुस गए। बीच-बचाव करने पहुंची युवक की मां और भाई के साथ भी मारपीट की गई। घटना में तीनों घायल हुए हैं। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिवाली से पहले मां के साथ हुआ था विवाद

पुलिस शिकायत के मुताबिक, ग्राम जलसो निवासी शनिराज गोड खेती-किसानी का काम करता है। दिवाली से पहले वह काम के सिलसिले में गांव से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान उसके रिश्तेदार शिव उईके, सुनीता उईके और कुछ अन्य लोग घर पहुंचे थे। वहां किसी बात को लेकर शनिराज की मां रूपा के साथ उनका विवाद हो गया था। मां ने रिश्तेदारों को डांटकर वापस भेज दिया था। बाद में उन्होंने बेटे को पूरी घटना बताई। इस पर शनिराज ने गांव लौटने के बाद रिश्तेदारों से बात करने की बात कही थी।

रास्ते में सवाल करने पर शुरू हुआ विवाद

शनिराज के अनुसार, 27 नवंबर की सुबह करीब 8:30 बजे वह जलसो डैम की ओर से वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में उसकी मुलाकात शिव उईके, सुनीता उईके, सतीश उईके, शिवम उईके और अन्य लोगों से हुई। उसने उनसे अपनी मां के साथ हुए पुराने विवाद को लेकर सवाल किया। आरोप है कि इस बात पर सभी भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।

कुल्हाड़ी और टंगिया लेकर घर तक पहुंचे हमलावर

शिकायत में बताया गया है कि आरोपियों ने पास की झोपड़ी से टंगिया और सब्बल उठा लिए और शनिराज की ओर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख वह जान बचाने के लिए घर की तरफ भागा। इसी दौरान शिव उईके ने पीछे से उसके सिर पर टंगिया से वार कर दिया। घायल हालत में शनिराज किसी तरह घर के अंदर पहुंचा, लेकिन हमलावर वहां भी उसके पीछे पहुंच गए और घर में घुसकर मारपीट करने लगे।

बीच-बचाव करने आई मां और भाई भी घायल

शोर सुनकर शनिराज की मां रूपा और भाई हरीशराज गोड बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान रूपा के सिर, कनपटी और कंधे पर चोटें आईं, जबकि हरीशराज के पैर, सीने और कनपटी में भी चोट लगी। घटना के बाद आरोपियों ने घर में रखे टीवी, अलमारी और अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

घटना के बाद शनिराज ने तिल्दा-नेवरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिव उईके, सुनीता उईके, सतीश उईके और शिवम उईके सहित अन्य के खिलाफ हत्या के प्रयास और संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें