Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें
W 𝕏 f
होम तकनीक Ather Konarc Launch: 1 लाख से कम में आया Ather Ko…
Ather Konarc Launch
Ather Konarc Launch
तकनीक

Ather Konarc Launch: 1 लाख से कम में आया Ather Konarc, जानें कीमत, रेंज और फीचर्स

Ather Konarc Launch: Ather Energy ने नया Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹99,999 है। यह 100Km, 125Km और 161Km तक की रेंज वाले तीन विकल्पों में आता है। स्कूटर में 31 लीटर स्टोरेज, मेटल बॉडी पैनल, IP67 रेटेड बैटरी और एडवांस ब्रेकिंग समेत कई फीचर्स दिए गए हैं।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
30 Aug 2026, 04:01 PM
नई दिल्ली
Ather Konarc Launch: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में Ather Energy ने अपना नया मॉडल Ather Konarc लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को नए EL Platform पर तैयार किया है। इसकी शुरुआती Ex Showroom Price ₹99,999 रखी गई है। खास बात यह है कि कंपनी ने Konarc को अलग-अलग बैटरी और रेंज विकल्पों के साथ पेश किया है, जिसमें सबसे ज्यादा 161 किलोमीटर तक की रेंज मिलती है। स्कूटर की मजबूती के लिए इसमें स्टील यूनिबॉडी चेसिस और मेटल बॉडी पैनल का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा, सीट के नीचे 31 लीटर का स्टोरेज स्पेस दिया गया है, जिससे रोजमर्रा के इस्तेमाल में सामान रखने की सुविधा मिलती है।

Ather Konarc की कीमत और वेरिएंट 

कंपनी ने फिलहाल Konarc S वेरिएंट को बाजार में उतारा है। इसे तीन अलग-अलग बैटरी और रेंज विकल्पों में खरीदा जा सकेगा। 
100Km रेंज: ₹99,999 
125Km रेंज: ₹1,21,999 
161Km रेंज: ₹1,44,999 
सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। कंपनी के मुताबिक 125Km और 161Km रेंज वाले मॉडल की डिलीवरी सितंबर 2026 से शुरू होगी। वहीं, 100Km रेंज वाले मॉडल की डिलीवरी 2027 की पहली तिमाही में शुरू होने की बात कही गई है।

Metal Body से IP67 बैटरी तक, जानें खासियतें
                                                              Ather Konarc Launch 

Ather Konarc को कंपनी ने अपने नए EL Platform पर बनाया है। स्कूटर में Steel Unibody Chassis के साथ मेटल बॉडी पैनल दिए गए हैं। इसमें आगे 14 इंच और पीछे 12 इंच के टायर Tyre लगाए गए हैं। इसका Wheelbase 1,352mm है और कंपनी इसे अपने अब तक के सबसे लंबे स्कूटर के तौर पर पेश कर रही है। स्टोरेज की बात करें तो सीट के नीचे 31 लीटर की जगह मिलती है। Battery के लिए 2.1kWh, 2.7kWh और 3.5kWh के विकल्प दिए गए हैं। बैटरी पैक को एल्युमिनियम केसिंग में रखा गया है और कंपनी के अनुसार इसे IP67 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करती है। 

ब्रेकिंग और राइडिंग के लिए एडवांस फीचर्स 

Konarc में Ather का नया AeBS Braking System दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह सिस्टम पारंपरिक सेटअप की तुलना में 20 प्रतिशत ज्यादा Braking Power उपलब्ध कराता है। राइडिंग को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए स्कूटर में स्किड कंट्रोल, ऑटो होल्ड, फ्रंट डिस्क ब्रेक और कंबाइंड ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स मिलते हैं। आराम को ध्यान में रखते हुए इसमें पैडेड ग्रैब हैंडल और एडजस्टेबल बैकरेस्ट भी दिया गया है। 
Rear Suspension की मौजूदगी खराब सड़कों पर राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने में मदद कर सकती है। कुल मिलाकर, Ather Konarc को कंपनी ने ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर के तौर पर पेश किया है, जिसमें कम शुरुआती कीमत के साथ अलग-अलग रेंज विकल्प और रोजमर्रा के इस्तेमाल से जुड़े Features दिए गए हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें