Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, तीन अगल-अलग मामलों में 6 तस्कर गिरफ्तार Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, तीन अगल-अलग मामलों में 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम अर्थव्यवस्था बड़ी राहत के संकेत : क्या वाकई सस्ते होने वाले है…
हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत
हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत
अर्थव्यवस्था

बड़ी राहत के संकेत : क्या वाकई सस्ते होने वाले हैं पेट्रोल-डीजल? जानिए केंद्रीय मंत्री का पूरा बयान

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत के संकेत दिए हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का फायदा जल्द भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंच सकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि देश में पर्याप्त ईंधन भंडार मौजूद है और सप्लाई पूरी तरह सामान्य है।

कीर्तिमान न्यूज
03 Jul 2026, 10:49 AM
नई दिल्ली
देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए ईंधन के मोर्चे पर एक बेहद अच्छी और राहत भरी खबर आ रही है। आने वाले दिनों में आपकी जेब का बोझ कम हो सकता है, क्योंकि खुद सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के संकेत दिए हैं। 
केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी के एक ताजा बयान ने इन उम्मीदों को हवा दे दी है। दरअसल, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में पिछले कुछ समय से गिरावट देखी जा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि इस गिरावट का सीधा फायदा भारतीय उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की तैयारी है। उन्होंने समझाया कि भारत जो सस्ता कच्चा तेल खरीद रहा है, जैसे ही वह हमारी रिफाइनरियों तक पहुंचेगा और प्रोसेस होगा, वैसे ही घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल के दाम नीचे आ सकते हैं। 

तेल कीमतों में कटौती होना तय 

तकनीकी तौर पर तेल कंपनियां अलग-अलग समय पर इंटरनेशनल मार्केट से क्रूड ऑयल खरीदती हैं। इसलिए वैश्विक बाजार में दाम घटने का असर तुरंत नहीं, बल्कि कुछ समय बाद रिटेल काउंटर्स पर दिखता है। अगर कच्चे तेल के दामों में यह गिरावट लगातार जारी रही, तो भारत में तेल की कीमतों में कटौती होना लगभग तय है। 

बड़े झटके से भारतीय बाजार बचा 

हरदीप सिंह पुरी ने इस बात पर खास जोर दिया कि पिछले कुछ समय में पश्चिम एशिया (मिडल ईस्ट) और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में भारी भू-राजनीतिक तनाव रहा है। इस युद्ध जैसे हालात के चलते दुनिया के कई देशों में ईंधन की कीमतें आसमान छूने लगीं और वहां पेट्रोल करीब 35 फीसदी तक महंगा हो गया। इसके विपरीत, भारत सरकार की नीतियों के चलते देश में यह बढ़ोतरी महज 5.5 से 6 प्रतिशत के बीच ही सीमित रही। यानी दुनिया भर के संकट के बावजूद भारतीय बाजार को एक बड़े झटके से बचा लिया गया।
क्या सस्ता होने जा रहा पेट्रोल-डीजल

देश में तेल का कितना स्टॉक है?

आम जनता और इंडस्ट्री को भरोसा दिलाते हुए मंत्री ने साफ किया कि देश में ईंधन की सप्लाई को लेकर पैनिक करने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

  • भारत के पास वर्तमान में पर्याप्त ईंधन भंडार (Fuel Reserve) मौजूद है।

  • सप्लाई चेन पूरी तरह से सामान्य और सुचारू रूप से काम कर रही है।

  • किसी भी अंतरराष्ट्रीय संकट का भारत में तेल की उपलब्धता पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

आम आदमी की जेब को बड़ी राहत 

हालांकि, सरकार या तेल कंपनियों की तरफ से अभी तक कीमतों में कटौती की कोई आधिकारिक डेट या घोषणा नहीं की गई है, लेकिन पेट्रोलियम मंत्री के इस सकारात्मक रुख ने यह साफ कर दिया है कि आने वाले दिनों में आम आदमी की जेब को बड़ी राहत मिल सकती है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें