Commodity Update: सोने और चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच बुधवार को एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली, मंगलवार को घरेलू बाजार में तेजी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं के भाव नीचे आ गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार से लेकर MCX तक सोने-चांदी की कीमतों में कमजोरी दर्ज की गई। ऐसे में खरीदारी की तैयारी कर रहे लोगों के लिए आज के ताजा भाव जानना जरूरी है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी के दाम टूटे
वैश्विक बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। कॉमेक्स (COMEX) पर सोने का भाव करीब 1.88 फीसदी गिरकर 3,791.70 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी की कीमतों में इससे भी ज्यादा गिरावट दर्ज की गई। सिल्वर का भाव करीब 3.08 फीसदी टूटकर 45.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।
MCX पर सोने में 2,600 और चांदी में 4,900 रुपए की गिरावट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी बुधवार को बिकवाली का दबाव देखने को मिला। दिसंबर डिलीवरी वाले सोने की कीमत में करीब 2,600 रुपए की गिरावट दर्ज की गई और यह 1लाख 31 हजार 709 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। वहीं, चांदी में करीब 4,900 रुपए की बड़ी गिरावट आई। इसके बाद दिसंबर डिलीवरी वाली चांदी का भाव घटकर 1लाख 64हजार 808 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया।घरेलू बाजार में भी सस्ता हुआ सोना-चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई गिरावट का असर भारतीय बाजार में भी दिखाई दिया। बुधवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमत घटकर करीब 1 लाख 31 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई। वहीं, चांदी का भाव भी गिरावट के साथ लगभग 1 लाख 64 हजार रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करता दिखा। मंगलवार की तेजी के बाद कीमतों में आई इस गिरावट ने बाजार की चाल एक बार फिर बदल दी है।
24, 22 और 18 कैरेट सोने का ताजा भाव
बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली, उपलब्ध कारोबारी आंकड़ों के मुताबिक, 24 कैरेट सोना करीब 1लाख 32 हजार 520 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव लगभग 1 लाख 21 हजार 477 रुपए और 18 कैरेट सोने की कीमत करीब 99,390 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई।












