Wednesday, 17 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी सनसनी :  बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 10 लाख रुपए रहस्यमयी मौत : तुरेंगा के खेत में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस कार्रवाई : रायगढ़ में खाद घोटाले पर शिकंजा, पिकअप से 52 बोरी DAP जब्त, जांच शुरू नन्हे मेहमान के इंतजार में था परिवार, लेकिन घर पहुंची मां-बेटे की अर्थी सनसनी :  बाइक सवार बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे 10 लाख रुपए रहस्यमयी मौत : तुरेंगा के खेत में मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस कार्रवाई : रायगढ़ में खाद घोटाले पर शिकंजा, पिकअप से 52 बोरी DAP जब्त, जांच शुरू
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना बड़ी सौगात :  राहत शिविर, पेयजल व रैन बसेरा सहित …
रैन बसेरा लोकार्पण और पौधारोपण
रैन बसेरा लोकार्पण और पौधारोपण
सरकारी सूचना

बड़ी सौगात :  राहत शिविर, पेयजल व रैन बसेरा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत 

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों की बड़ी सौगात देते हुए लगभग 3 करोड़ 35 लाख रुपये लागत के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही उन्होंने 12.32 लाख रुपये की लागत से दिव्यांगजनों के लिए नवनिर्मित आधुनिक रैन बसेरे का लोकार्पण भी किया, जिससे सामाजिक सुविधाओं को मजबूती मिली है

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jun 2026, 11:30 AM
रायपुर

छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज बलौदाबाजार नगर पालिका क्षेत्र को विकास की बड़ी सौगात देते हुए करीब 3 करोड़ 35 लाख रुपये की लागत वाले विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने दिव्यांगजनों के लिए 12.32 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित रैन बसेरा का लोकार्पण भी किया, जिससे सामाजिक सुविधाओं को नई मजबूती मिली है। शहर के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना एवं पर्यावरण निधि के तहत 1.17 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस राशि से विभिन्न वार्डों में 10 अलग-अलग विकास कार्य पूरे किए जाएंगे, जिससे शहरी व्यवस्था और बुनियादी ढांचा मजबूत होगा।

वार्डवार विकास कार्यों का भूमिपूजन

नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई।

  • वार्ड क्रमांक 16 में 56.86 लाख रुपये की लागत से 12 राहत शिविरों का निर्माण
  • वार्ड क्रमांक 12 में 60.25 लाख रुपये की लागत से 10 राहत शिविरों की आधारशिला
  • वार्ड क्रमांक 17 में 61.44 लाख रुपये की लागत से मुक्तिधाम का उन्नयन एवं जीर्णोद्धार कार्य

इन सभी कार्यों का उद्देश्य नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना और आपदा/आपात स्थिति में राहत व्यवस्था को सुदृढ़ करना है।

पेयजल व्यवस्था को मिलेगा नया विस्तार

जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 40.72 लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन विस्तार कार्य शुरू किया गया है। इससे आने वाले समय में नागरिकों को स्वच्छ और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी। बस स्टैंड के पास विशेष रूप से दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए 12.32 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित आधुनिक रैन बसेरा का लोकार्पण किया गया। 

पर्यावरण संरक्षण की पहल

कार्यक्रम के बाद मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए डबरी (तालाब) की मेढ़ पर आंवले का पौधा लगाया। इसके अलावा जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में नीम का पौधा रोपकर हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जैन, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित अनेक स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें